
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक डॉ. संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877
ई विनय मेहता प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष व राणा अरुण सिंह प्रदेश महासचिव बने।
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता निखिल त्यागी प्रमुख सलाहकार बने।
रांची,19 जुलाई : आइडियल पत्रकार संगठन झारखंड कोर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश कैंप कार्यालय डेडीकेटेड एकेडमी परिसर में संगठन के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष विनय मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष अजीत कुमार पाठक ने किया। मौके पर आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित थे। बैठक मे सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने ऑनलाइन सम्बंधित करते हुए कहा कि संगठन की कई उल्लेखित योजनाएं शुरू की जाएंगी। 22 राज्यों में संगठन की गतिविधियां बढ़ी हैं। जल्द ही मुंबई में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित की जाएगी जिसमें झारखंड के साथी आमंत्रित हैं। राष्ट्रीय महामंत्री संजय पांडेय ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप रेखा राष्ट्रीय स्तर पर तय की जा चुकी है। सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी और संगठन उन्हीं को आगे प्रमोट किया जाएगा।कार्यवाहक अध्यक्ष ई विनय मेहता ने राज्य भर में संगठन की रूप रेखा रखी और क्रमबद्ध कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अजीत पाठक ने पलामू में होने वाले कार्यक्रमों के बारे मैं जानकारी साझा की और कहा कि सभी की मान और सम्मान की रक्षा सर्वोपरि होंगी। प्रदेश सचिव (डिजिटल) पंकज प्रसून ने सभी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त करने को कहा। रोहित कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष (डिजिटल) ने संगठन को पूरे राज्य में मजबूती प्रदान करने के लिए अपने विचारों को रखा। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लेकर अपने अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए जो इस प्रकार हैं।
आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विनय मेहता को बनाए जाने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से पारित किया गया। पलामू के वरिष्ठ पत्रकार डॉ राणा अरुण कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र द्वारा वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। संगठन के सभी सदस्यों के लिए नियमित पत्रकारिता प्रशिक्षण एवं प्रमाणन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। पलामू जिले के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति में सम्मान एवं यादगार स्थापित करने तथा उनके नाम पर प्रतिवर्ष “पत्रकार सम्मान एवं रक्तदान कार्यक्रम” आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। भविष्य में पत्रकारों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, झूठे मुकदमों अथवा अन्याय के विरुद्ध संगठन की ओर से सशक्त कानूनी लड़ाई लड़ने हेतु आइडियल पत्रकार संगठन झारखंड इकाई ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता निखिल त्यागी को प्रमुख सलाहकार नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। मौके पर अधिवक्ता निखिल त्यागी ने आश्वस्त किया कि उनका मार्गदर्शन हमेशा उपलब्ध रहेगा।
बैठक में दिसंबर में पलामू जिला कमेटी की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन के विस्तार, नए सदस्यों के नामांकन तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष ई विनय मेहता, पलामू जिला अध्यक्ष अजीत कुमार पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय, प्रदेश सचिव (डिजिटल) पंकज प्रसून, रोहित कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष (डिजिटल), संयुक्त सचिव रविशंकर दुबे, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार रवि, उमेश कुमार भारती, पंचम कुमार, सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।


