ग्राम पंचायत पकरडीहा में गन्ना किसानो एवं समूह की महिलाओं की बैठक आयोजित
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरडीहा में गन्ना किसानों एव समूह की महिलाओं की बैठक आयोजित हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा एवं बिशिष्ट अतिथि गन्ना विकास निरीक्षक भवानी सिंह रहे।अध्यक्षता ब्रह्मराज सिंह ने किया। इस कृषक गोष्ठी का आयोजन गन्ना विभाग विभाग द्वारा किया गया। इस गोष्ठी में जेस्ट गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित कृषकों एवं समूह की महिलाओं को गन्ने की खेती सिंगल बड एवं बड़ चिप बिधि से नर्सरी तैयार करने के विषय में बताया ।उन्होंने बताया कि इस प्रकार से गन्ने के पौधे की नर्सरी आसानी से तैयार हो जाती है, जिससे किसानो को गन्ने की नए बीज कम समय में ही प्राप्त हो सकती है। समूह की महिलाओं को इस विधि से गन्ने के पौधे तैयार कर बेचने से आर्थिक लाभ मिलेगा जिससे वह स्वावलंबी हो सकेगी। उन्होंने उपस्थित किसानो से शरद कालीन गन्ना की बुवाई के विषय में भी बताया कहा कि इस समय गन्ने की बुवाई सहफसली खेती के रूप में करके किसान अधिक लाभ कमा सकता है। सह फसली खेती में चना, मटर मसूर, सरसों या सब्जी की खेती की जा सकती है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस मौके पर हरिश्चंद्र यादव, अच्छेलाल सोनकर, लालमणि सोरकर, अजीत सिंह , फूलचंद यादव , चंद्रबली यादव, कोमल वर्माा, धर्मराज यादव, महादेव प्रजापति, संजय सिंह, अश्वनी कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं भी मौजूद रही।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909