बिहार:जिला में मेगा कोशिश टिकाकरण अभियान शुरू, विधायक ने लोगों टिका लगाने के लिए किया प्रेरित

संवाददाता-विक्रम कुमार

पूर्णिया जिला में आयोजित मेगा टिकाकरण अभियान के तहत सदर विधायक विजय खेमका ने गुलाबबाग जीरोमाईल स्थित अरबन UPHC, सिकंदरपुर पंचायत भवन, रानीपतरा सर्वोदय आश्रम तथा दीवानगंज पंचायत भवन में 18+ के लोगों को दिये जा रहे टीका केंद्र का निरीक्षण किया | टीका केंद्र पर विधायक ने टीका लेने वाले लोगों से अपने आसपास के लोगों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया | टीका केंद्र पर टिकाकरण कार्य में कार्यरत कोरोना योद्धाओं को विधायक ने प्रोत्साहित किया | विधायक ने कहा आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में 18+ आयु के सभी लोगों के लिए फ्री वैक्सीन शुरू करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का दिल से धन्यवाद है | अब हर बूथ कोरोना मुक्त होगा | बिहार की एनडीए सरकार ने आज से 6 महीने 6 करोड़ कोविड – 19 टिकाकरण अभियान का शुभारंभ पर जिला समाहरनालय प्रशाल में आयोजित सीधा वेव प्रसारण में भाग लेकर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे का आभार व्यक्त किया | मेगा टिकाकरण के तहत 21 एवं 22 जून को पूर्णिया जिला के 387 स्थलों पर 45 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य जिला प्रशासन की तैयारी तथा स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय सेवा के साथ सभी जन प्रतिनिधि के सहयोग से अवश्य पूरा होगा | विधायक ने कहा संभावित कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व जन जागरण एवं जन जन को टिकाकरण के माध्यम से कोरोना मुक्त पूर्णिया बनाना है | सदर विधायक ने कहा पूर्णिया मेगा टिकाकरण अभियान के प्रथम दिन ही जिला में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा टिकाकरण हुआ है | यह जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सक्रियता एवं दृढ़ निश्चय का परिणाम है |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਰਾਜਨੀਤਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਰਾਗੜ੍ਹੀਆ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲ ਵੀ ਦੇਣ ਧਿਆਨ-ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੱਬੂ

Mon Jun 21 , 2021
ਹੱਕ ਨਾ ਮਿਲਣ ਦੀ ਸੂਰਤ ਵਿਚ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਭਾਈਚਾਰਾ 2022 ਵਿਚ ਆਵਦੇ ਬਲਬੂਤੇ ਤੇ ਲੜੇਗਾ ਇਲੈਕਸ਼ਨ-ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਲਖ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ,21 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਤਰੱਕੀ, ਉਨਤੀ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਸ: ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿਚ […]

You May Like

advertisement