मेहनगर आज़मगढ़: प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल

प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल

मेंहनगर (आजमगढ़) स्थानीय थाना क्षेत्र के बीरभान पुर गांव में बीती रात पंचायत भवन के चहारदीवारी निर्माण के बाबत प्रधान पति और पूर्व प्रधान पुत्र और उनके समर्थकों के बीच कहासुनी,गाली गलौज के साथ लाठी-डंडे से जमकर खूनी संघर्ष हुआ,और दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग लहुलुहान हालत में सीएचसी मेंहनगर और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए।
बताते चलें बुधवार को बीरभान पुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बने पंचायत भवन के चहारदीवारी निर्माण कार्य के लिए महिला प्रधान सरोज सिंह के पति अजय कुमार सिंह जेसीबी मशीन से नींव की खुदाई करवा रहे थे।इसी बीच पूर्व प्रधान ललिता देवी के देवर सुजीत सिंह और ललिता देवी के पुत्र अमित कुमार सिंह सिप्पू ने मजदूरों से नींव खुदाई करने की बात करते हुए काम रुकवा दिया।बस इसी बात को लेकर प्रधान पति अजय कुमार सिंह और पूर्व प्रधान पुत्र अमित कुमार सिंह सिप्पू के बीच कहासुनी हो गई।इस बात की खबर गांव में होते ही दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे से लैस होकर पंचायत भवन पंहुचे और देखते ही देखते रात 9 बजे दोनों समर्थको के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें पूर्व प्रधान के पुत्र अमित सिंह, संतोष सिंह सहित आधा दर्जन लोग लहुलुहान हो गए, जबकि वर्तमान प्रधान सरोज सिंह के पति अजय कुमार सिंह भाई इन्द्राशन सिंह मुन्ना, भतीजा हैप्पी सिंह सहित आधा दर्जन लोग दुसरे पक्ष से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस सेवा की मदद से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहनगर और गंभीर हालत में वर्तमान प्रधान पति और भतीजा हैप्पी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां स्थित गंभीर बताई गई है, जबकि पूर्व प्रधान के तरफ से गंभीर रूप घायल संतोष सिंह उर्फ चिरौंजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची मेंहनगर पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को घटना के बाबत पूछताछ के लिए जाने लाया गया है। दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है, जबकि समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीमहंत अच्युतानंद दास महाराज का तिरोभाव महोत्सव

Thu Jun 22 , 2023
अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीमहंत अच्युतानंद दास महाराज का तिरोभाव महोत्सव। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : पत्थरपुरा स्थित श्रीगोपालजी मन्दिर (श्री माध्वगौड़ेश्वर आश्रम) में श्रीमहंत अच्युतानंद दास महाराज का 17 वां त्रिदिवसीय वार्षिक तिरोभाव महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement