मेहनगर आज़मगढ़:विद्युत आपूर्ति ठप्प, तीज व्रत पर महिलाएं और बच्चे हलकान

विद्युत आपूर्ति ठप्प, तीज व्रत पर महिलाएं और बच्चे हलकान
मेहनगर आजमगढ़।
मेहनगर नगर पंचायत के जवाहर नगर, आज़ाद नगर और अम्बेडकर नगर वार्ड में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने से तीज व्रत पर महिलाएं हलकान हो गईं। उमस भरी गर्मी और अंधेरे में महिलाओं ने पूजा पाठ सम्पन्न किया। महिलाओं के अलावा उनके परिवार और छोटे बच्चे परेशान रहे।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को अपराह्न से ही विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी, और शुक्रवार 12:00 बजे तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। समाजसेवी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त तीनों वार्डों में स्टेट बैंक के पास स्थित ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। कमजोर और घटिया क्वालिटी के केबल प्रयोग किए जाने से आए दिन केबल टूट जाते हैं और विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाती है। उन्होंने बताया कि यहाँ से 80 एमएम के घटिया केबल से विद्युत आपूर्ति की जाती है, जबकि 120 एमएम उच्चकोटि के केबल से आपूर्ति की आवश्यकता है। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गयी किन्तु किसी भी प्रकार का सुधार नहीं किया गया। मजे की बात यह है कि तहसील मुख्यालय होने के बावजूद भी यहाँ न तो जेई और न ही एसडीओ यहाँ रहते हैं। किसी भी आकस्मिक समस्या के निराकरण के लिए कोई उपलब्ध नहीं रहता है। नागरिकों ने केबल को बदल कर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:हवाला का बारह लाख रूपया पुलिस ने किया जप्त,एक गिरफ्तार

Sat Sep 11 , 2021
हवाला का बारह लाख रूपया पुलिस ने किया जप्त,एक गिरफ्तार। अररिया से मो माजिद भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के चाणक्य चौक के समीप 12 लाख नेपाली रुपया के साथ एक व्यक्ति को एसएसबी व जोगबनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जानकारी अनुसार जोगबनी पुलिस व एसएसबी 56 वीं वाहिनी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement