मेहनगर आज़मगढ़:फासिस्टवादी ताकतें देश को तबाह कर रही हैं- दीपचन्द विशारद

फासिस्टवादी ताकतें देश को तबाह कर रही हैं- दीपचन्द विशारद

मेहनगर आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी कार्यालय मेहनगर पर अनुसूचित प्रकोष्ठ की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ दलित नेता दीपचंद विशारद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में अनुसूचित जाति और जनजातियों पर अत्याचार जारी है। प्रदेश में दलित महिलाओं के साथ आए दिन बलात्कार हो रहे हैं। फासिस्टवादी ताकतें देश को तबाह कर रही हैं। यह हिटलर की सोच से प्रभावित हैं। देश को धर्म की अफीम चटाकर बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं। यदि हम समय रहते सचेत नहीं हुए तो दलितों का जीवन दूभर हो जाएगा।
श्री विशारद ने कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि चमार और पासी समाज को पार्टी से जोड़कर उन्हें बूथ स्तर तक की जिम्मेदारी सौंपी जाए। ‘एक बूथ बीस यूथ’ के नारे के साथ साथ सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरने के लिए कमर कस ले और फसिस्टवादी ताकतों का मुहतोड़ जवाब दें। बैठक को पूर्व विधायक रामजग, पूर्व सांसद दरोगा सरोज ने भी सम्बोधित किया। विधायक कल्पनाथ पासवान ने धन्यवाद देते हुए पार्टी के निर्देशों के पालन पर बल दिया। इस अवसर पर राधेश्याम भारती, दौलत सरोज, हंसराज यादव, वीरेन्द्र यादव, श्याम बिहारी, अदालत सरोज, रामलखन, राकेश सरोज, साधु यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जगदीश राम और संचालन अजीत राव ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:LPG सिलेंडर हुआ महँगा, जानिए अब कितनी कीमत

Wed Sep 1 , 2021
LPG सिलेंडर हुआ महँगा, जानिए अब कितनी कीमत।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक नई दिल्ली: नए महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है. एलपीजी सिलेंडर और महंगा हो गया है. आज एक सितंबर से गैर सब्सिडी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई है. इस बढ़ोतरी के […]

You May Like

advertisement