आज़मगढ़: लड़की ने बात करने से किया मना तो घर में घुस कर मारा चाकू-पकड़ने पर छत से कूदा

रिर्पोट पदमाकर पाठक

लड़की ने बात करने से किया मना तो घर में घुस कर मारा चाकू-पकड़ने पर छत से कूदा

आजमगढ़।जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के नैनीजोर ग्राम के निवासी आशीष शर्मा पुत्र सरवन शर्मा का थाना कोतवाली क्षेत्र के सराय मंतराज के निवासी जगगन्नाथ शर्मा से रिश्तेदारी के कारण अक्सर आना जाना लगा रहता था।जहा कुछ दिन बीतते ही आशीष का जगन्नाथ की बेटी से अफेयर चलने लगा था। गौरतलब है की किन्ही कारणों से लड़की ने फोन पर बात करने से इंकार कर दिया था।नाराज होकर लड़का बुधवार की सुबह करीब दस बजे प्रेमिका के घर पहुंच उसकी मां से झगड़ा करने लगा। मौके पर मौजूद प्रेमिका की छोटी बहन ने बीच बचाव करने की कोशिश करने लगी। आरोप है की लड़के ने प्रेमिका के छोटी बहन की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जब परिजनों ने लड़के को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो खुद जाकर दो माला के छत से कूद गया और बिजली के तारों में उलझ कर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।फिलहाल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां लड़के की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही हैं तो वही लड़की अब खतरे से बाहर है।हालाकि परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।अब सच्चाई क्या है! पुलिस पता लगाने जांच में जुटी हुई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर: आलापुर तहसील की पहली महिला एसडीएम बनी रोशनी यादव

Wed Jun 29 , 2022
आलापुर तहसील की पहली महिला एसडीएम बनी रोशनी यादव नवागत एसडीएम रोशनी यादव ने किया पदभार ग्रहण शासन की प्राथमिकता ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता….. रोशनी यादव आलापुर अम्बेडकरनगर — आलापुर तहसील की पहली महिला एसडीएम बनी रोशनी यादव ने आज आलापुर तहसील आकर अपना विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। नवागत […]

You May Like

Breaking News

advertisement