मेहनगर आज़मगढ़: संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर घर देंगे दस्तक,एक जुलाई सेअभियान का शुभारंभ(डा०राजेश सिंह यूनीसेफ)

संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर घर देंगे दस्तक,एक जुलाई सेअभियान का शुभारंभ(डा०राजेश सिंह यूनीसेफ)


मेंहनगर(आजमगढ़) स्था० सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा मेंहनगर पर शुक्रवार को जिले से आऐ यूनीसेफ के डा०राजेश सिंह की देखरेख में डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई तक गांव, गांव साफ सफाई और छिड़काव अभियान के साथ संचारी रोगों से बचाव के लिए आशा बहुओं के साथ 16 जुलाई से 31 जुलाई तक जन जागरूकता अभियान चलाऐ जाने पर कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार किया गया। इस मौके पर बारिश के दिनों में मच्छरों, किटाणुओं की वजह से होने वाले फंगस और जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए डाक्टर राजेश सिंह ने अभियान में तेजी और सफल बनाने के के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग मांगा।इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा०देवमणि ,डा०राजेंद्र कुमार, सतीश मिश्रा, सुनील कुमार,कमलेश मिश्रा, मोहसिन, दिनेश कुमार आदि मुख्य रूप उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: हसेरन में पक्षियों की प्रेम कहानी , बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत दूसरे ने वियोग में त्यागे प्राण , गांव के लोगों ने किया अंतिम संस्कार

Fri Jul 1 , 2022
हसेरन। पक्षियों की प्रेम कहानी किस्से और कहानियां और किताबों में खूव पढ़ी गई है। पक्षियों में सारस कभी अलग नहीं होते देखे गए हैं। एक दूसरे का साथ निभाने के लिए जीने और मरने तक के लिए एक साथ देखे जा सकते हैं। कहानियां और किताबों में ऐसा लिखा […]

You May Like

Breaking News

advertisement