मेहनगर आज़मगढ़: मेहनगर में बदमाशों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम असलहे से फायर कर जनसेवा केंद्र संचालक से ड़ेढ़ लाख की लूट मची सनसनी

लालगंज आज़मगढ़ । मेहनगर में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया यहाँ दामा गांव में पहले से घात लगाए असलहा धारी बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक को आतंकित कर डेढ़ लाख रुपए लैपटॉप, फिंगरप्रिंट, मोबाइल लूट लिए और फ़रार हो गये दामा गांव निवासी जितेश सिंह पुत्र इंद्रदेव सिंह उम्र 30 वर्ष धन्नीपुर गांव में जन सेवा केंद्र लगभग 3 वर्ष से चलाते हैं आज सुबह 10:00 बजे स्टेट बैंक गोसाई की बाजार से ₹63000 चेक विड्रा करा कर व ₹20000 एटीएम से निकाला और घर वापस आकर खाना खाने के बाद शेष घर से पैसा मिला कर सब डेढ़ लाख रुपया अमाउंट लेकर जन सेवा केंद्र जा रहे थे की घात लगाए पल्सर पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गन से फायर किया मगर निशाना मिस हो जाने के कारण गोली अगले चक्के में जा लगी और अगला टायर पंचर हो गया दूसरा फायर मारी गोली मिस हो गई इतने में जब तक जितेश सिंह कुछ समझ पाते की असलहा बंद बदमाशों ने केंद्र संचालक के कनपटी पर पिस्टल लगा दिया और जितेश के बैग सहित डेढ़ लाख रुपया लैपटॉप फिंगरप्रिंट व मोबाइल छीन कर दक्षिण दिशा में फरार हो गए आनन फ़ानन में घटना की सूचना 112 नंबर व थाना प्रभारी को भी दी गई मौके पर थाना प्रभारी बसंत लाल व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंशी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਡੀ.ਟੀ.ਐੱਫ਼. ਵੱਲੋੰ ਵਾਧੂ ਚਾਰਜ ਵਾਲ਼ੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪੱਕੇ ਡੀ.ਡੀ.ਓਜ਼. ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ</em>

Thu Apr 28 , 2022
ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਤਨਖਾਹਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਬਣਿਆ ਆਲਮ ਮੋਗਾ/ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 28 ਅਪਰੈਲ ( ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ,ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ) := ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਬਦਲੀਆਂ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਵਾਧੂ ਚਾਰਜ ਦਿੱਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਉਹਨਾਂ ਸਕੂਲਾਂ […]

You May Like

advertisement