मेहनगर आज़मगढ़:बसपा को त्याग कर सपा मे शामिल

मेहनगर, आजमगढ़।
मेहनगर तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से क्षुब्ध होकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बसपा ने कांशीराम को दरकिनार कर दिया है, और अपने उद्देश्यों से भटक गयी है। पार्टी के कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ऐसे राजनीतिक दल का साथ नहीं दिया जा सकता जिसमें गरीबों और मजलूमों की आवाज़ को दबा दिया जाता हो। उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे।
उनके साथ चन्दौली से साहिब सिंह मौर्य, फतेहपुर से राजेन्द्र सिंह लोधी, आजमगढ़ के अशोक यादव, श्रीमती गीता देवी पत्नी महेंद्र राम, चन्दौली से राम मनोहर यादव और भारतीय समाज रक्षक मोर्चा औरैया के मुकेश कोरी भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अखिलेश यादव के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और एमएलसी लाल बिहारी यादव भी मौजूद थे। क्षेत्रीय नागरिकों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग ने श्री वर्मा की इस पहल का स्वागत किया और उन्हें बधाईयाँ दी हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:भाजपा अध्यक्ष सीएचसी की दुर्व्यवस्था पर बिफरे लगाई फटकार

Fri Jul 23 , 2021
मेहनगर आजमगढ़।भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का अचानक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केन्द्र की दुर्व्यवस्था को देखकर अधीक्षक को फटकार लगाई।बताया जा रहा है कि श्री सिंह स्वास्थ्य केन्द्र की दुर्व्यवस्था, चिकित्सकों की लापरवाही, जन सुविधाओं और साफ सफाई आदि की शिकायत पर वह सीएचसी पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement