मेहनगर आज़मगढ़: रामपुर बढ़ौना गांव वृद्ध की हत्या

मेंहनगर थाना क्षेत्र में रामपुर बढ़ौना गांव वृद्ध की हत्या कर दी गई। वारदात को बृहस्पतिवार रात तब अंजाम दिया गया जब वृद्ध ट्यूबवेल पर सो रहा था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने वृद्ध को मृत हाल में पाया तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र स्व. कल्पनाथ सिंह की गांव के उसरा में ट्यूबवेल है। वो बृहस्पतिवार रात ट्यूबवेल पर सोने के लिए चले गए। वे चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। देर रात अज्ञात लोगों ने वृद्ध पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। सुबह गांव के लोग उसरा की तरफ गए तो उन्हें चारपाई पर ही मृत हाल में पाया। सूचना परिजनों के साथ ही पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मेंहनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना चोरों द्वारा किए जाने की आशंका जतायी जा रही है। मृतक के पुत्र के अनुसार ट्यूबवेल पर स्टेबलाइजर लगा है। तीन दिन पूर्व भी चोरी की कोशिश हुई थी। आशंका है कि बीती रात चोरी के इरादे से आए बदमाशों ने विरोध करने पर वृद्ध की हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लंबित राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण की हिदायत, कलेक्टर ने किया बम्हनीडीह तहसील, जनपद कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Fri Jul 30 , 2021
जांजगीर-चांपा, 30 जुलाई, 2021/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बम्हनीडीह तहसील कार्यालय में राजस्व मामलों के समय सीमा से अधिक अवधि तक लंबित रहने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने वहां पदस्थ नायब तहसीलदार गरिमा मनहर को प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए अन्यथा  उन्हें वेतन वृद्धि रोकने […]

You May Like

Breaking News

advertisement