मेहनगर आज़मगढ़ :मुलायम सिंह ने गौ पालकों को गौ हत्यारों के साथ खड़ा कर दिया- आनंद स्वरूप शुक्ल

मुलायम सिंह ने गौ पालकों को गौ हत्यारों के साथ खड़ा कर दिया- आनंद स्वरूप शुक्ल
मेहनगर आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सम्मेलन मेहनगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम विकास मंत्री उत्तर प्रदेश आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि सपा के नेता मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में गौ पालकों को गौ हत्यारों के साथ खड़ा कर दिया। मुसलमान भारतीय संस्कृति को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। यह वह बुजदिलों की औलाद हैं जो डर के मारे हिन्दू से मुसलमान बन गए। बटाला कांड के बाद सभी राजनैतिक दलों ने आजमगढ़ के संजरपुर में आरोपियों के दरवाजों पर माथा टेका किन्तु भाजपा ने ऐसा नहीं किया।
राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसका कभी विभाजन नहीं हुआ है। हम भारतीय संस्कृति और मूल्यों की बात करते हैं। हम भारतीय एकता और समृद्धि की बात करते हैं। माननीय मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति कर रहा है। हमारे राजनैतिक कार्यकर्ता समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह के साथ वही व्यवहार किया जिस प्रकार औरंगजेब ने अपने पिता से किया था। बहुजन समाज पार्टी की मायावती ने सत्ता के लालच में कांशीराम को दरकिनार कर दिया।
उन्होंने उपस्थित प्रबुद्ध लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि शताब्दियों में योगी आदित्यनाथ जैसे लोग पैदा होते हैं। उन्हें एक बार पुनः प्रदेश का नेतृत्व प्रदान करने के लिए संकल्पित हो। भाजपा नेत्री मंजू सरोज ने भाजपा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश में एक बार पुनः योगी सरकार की आवश्यकता बताया। सभा को नन्हकू सरोज, आदित्य राय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य तीजाराम, मंजू सरोज, ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह, राजेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, वीरेन्द्र पाण्डेय, मनीष सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, परमहंस सिंह, शिव शंकर सिंह, हरेन्द्र चौहान, अमित सिंह, रणवीर सिंह, करणी सेना के अध्यक्ष विक्रम सिंह, राजेश रमण सिंह और भाजपा के ब्लाक स्तरीय व ग्राम स्तरीय सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार सिंह व अध्यक्षता बरसाती राम ने की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:ग्राम चांदपुर हरवंश में पानी की निकासी को लेकर विवाद में 01 व्यक्ति की लाठी से पीटकर हत्या

Sat Sep 18 , 2021
ग्राम चांदपुर हरवंश में पानी की निकासी को लेकर विवाद में 01 व्यक्ति की लाठी से पीटकर हत्याब्यूरो अयोध्याथाना पूराकलंदर के चांदपुर हरबंश गांव में भारी बारिश के कारण गांव में भरे पानी को निकालने के लिए मिट्टी खोद रहे मोहन का गांव के ही पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह उर्फ […]

You May Like

advertisement