श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन

अंबिका और हेमलता ने हासिल किया प्रथम स्थान।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की पारंपरिक कला और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हाथों पर आकर्षक और पारंपरिक डिजाइनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने वाले सुंदर पैटर्न तैयार किए, जिनमें प्रकृति, उत्सव और आयुर्वेदिक प्रतीकों का समावेश रहा। प्रतियोगिता में बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा अंबिका और हेमलता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरा स्थान पूजा को मिला, जबकि गायत्री तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल की भूमिका डीएसडब्ल्यू प्रो. विदुषी त्यागी, डॉ. मनीषा खत्री और डॉ. शुभा कौशल ने निभाई। निर्णायकों ने छात्राओं की रचनात्मकता, डिजाइनों की मौलिकता और प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किए। इस अवसर पर प्रो. दीप्ति पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करती हैं। कार्यक्रम के अंत में निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मज़बूत बनो,मजबूर नहीं : मास्टर जी

Thu Oct 9 , 2025
नई दिल्ली, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : अध्यात्म आपका विषय नहीं है, पर आपमें से कईयों ने सुना होगा कि चौरासी से चौरासी लाख मौत की सजाएँ हैं, जिसमें जानवर, पंछी, कीड़ा-मकोड़ा, पेड़- पहाड़, ये सब हमें सजाएँ मिलती हैं । जैसे आप ‘डार्विन थ्योरी ऑफ एवोल्यूशन’ में पढ़ चुके […]

You May Like

advertisement