![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230101-WA0016-1024x473.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230101-WA0017-1024x576.jpg)
अमृत वेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों ने की विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना और निकाली प्रभात फेरी
फ़िरोज़पुर 01 जनवरी 2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
अमृत वेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों ने नववर्ष आगमन के शुभ अवसर पर फिरोजपुर शहर में सतपाल बजाज, विक्रम बजाज, जी के निवास स्थान पर भजन कीर्तन कर प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान सभी ने उत्साहित हो प्रभु के नाम का जाप किया , विश्व शांति की प्रार्थना की। जन समाज को धर्म संस्कृति देश प्रेम के बारे में बता कर सच्चे मार्ग पर चलाना ही सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य है। अमृत वेले उठकर परमात्मा का सिमरन करना, ज्ञानवान होना, गऊ गरीब की सेवा में सदैव तत्पर रहना, चरित्रवान, श्रद्धावान होना ही मानव जीवन का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। इस शुभ अवसर पर धर्मपाल बंसल, गौरव अनमोल, सचिन नारंग,अश्वनि शर्मा,साहिल चोपडा,अजय मोंगा, नारायण दास पाली, मनमोहन स्याल जी ने सुन्दर भजन सुनाए। मोहित बजाज, मनोज बजाज, राजेश सचदेवा, लोकेश तलवाड़, संजीव सचदेवा,कमल कालिया, संतोख शर्मा, मुकेश गोयल,मोहित कुमार मिक्की,गौरव शर्मा, राहुल जोशी,शिवम्, वरदान,प्रदीप चानना, मनोज गखड, गतीन्द्र कमल,अजित, लव,क्रिश, शुभम,अभिनव,आयना,वंश, सारा, साना,गिरीश, हर्ष,कानव, मानवी, निरु, आशा,मीनू,सयम,क़ृषिका,सर्तिक बजाज अन्य मज़ूद थे