बिहार: नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने भी मनाया बाबा की जयंती

नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने भी मनाया बाबा की जयंती

फारबिसगंज (अररिया )
सामाजिक समरसता एवं समानता का मूलमंत्र देने वाले विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव राम जी अंबेडकर के जयंती पर भारत सरकार के युवा मामले खेल मंत्रालय की फ़ारबिसगंज प्रखंड ईकाईनेहरू युवा केन्द्र संगठन के युवा स्वयंसेवकों द्वारा एनवाईकेएस के चयन समिति सदस्य प्रवीण कुमार की उपस्तिथि में समता दिवस के रूप में मनाते हुए स्थानीय अंबेडकर चौक स्तिथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर युवा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब का विराट जीवन स्वयं में सामाजिक न्याय व समरसता का अमर विचार है। श्री कुमार ने स्वयंसेवको से बाबा साहेब के स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के विचारों को जन जन तक पहुँचाने हेतु ना सिर्फ संकल्पित हो बल्कि हम उनके पहले भी भारतीय, बाद में भी भारतीय और अंत मे भी भारतीय के आदर्श वाक्य को आत्म सात कर सर्व समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान दे। मौके पर एनवाईकेएस युवा स्वयंसेवक, राजीव यादव,सत्य प्रकाश कुमार, आलोक पासवान, राकेश कुमार, चंदन कुमार, किशन कुमार, आदि अनेकों गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: अपर समाहर्ता व सिविल सर्जन ने किया कई स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

Fri Apr 15 , 2022
अपर समाहर्ता व सिविल सर्जन ने किया कई स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण अररिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी का प्रयास लगातार जारी है। इसे लेकर ग्रामीण इलाकों में अवस्थित स्वास्थ्य केंद्रों के सफल संचालन पर जोर दिया जा रहा है। ताकि दूर-दराज ग्रामीण इलाके के लोगों को उनके […]

You May Like

Breaking News

advertisement