फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों ने गौशाला में जाकर गाय को गुड और हरा चारा खिलाया :मुकेश (जिम्मी) कक्कड़

फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों ने गौशाला में जाकर गाय को गुड और हरा चारा खिलाया :मुकेश (जिम्मी) कक्कड़

फिरोजपुर 12 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों ने गौशाला में जाकर गायों को गुड और हरा चारा खिलाया।
श्री जिम्मी कक्कड़ फाउंडेशन के सीनियर वाइस प्रधान ने बताया कि हमारी संस्था प्रत्येक रविवार को गौशाला में जाकर गाय की सेवा करती है। उन्होंने गाय के महत्व को बताते हुए कहा कि गाय की सेवा करके प्राणी भवसागर से पार हो सकता है क्योंकि गौमाता सब देवों का अंश समेटे हुए हैं। गाय का दूध आपको स्वस्थ बनाता है। इसलिए गाय को पालिए, सेवा कीजिए और गाय के दूध का सेवन कीजिए। गाय का दूध आपको कई बीमारियों से निजात दिलाएगा।

श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) फिरोजपुर फाउंडेशन के संस्थापक ने बताया कि गाय के महत्व को जानते हुए के स्नातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और देसी गाय का दूध तो पृथ्वी पर अमृत के समान है इसका सेवन करने से जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है। शास्त्रों में वर्णन है कि गाय मैं 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है और हमारे लिए यह पूजनीय है। इसी को मद्देनजर रखते हुए फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्य प्रत्येक रविवार गौशाला में जाकर गाय और बछड़े की गुड और हरा चारा खिलाकर सेवा करने पहुंचते हैं।

इस मौके पर श्री शैलेंद्र (बबला) मुकेश (जिम्मी) कक्कड़, सुनील अरोड़ा, विकास पासी, राहुल चानना, भारत भूषण जैन, गौरीशंकर ,विशाल सेठी, अजय अरोड़ा, वरुण बजाज और तरुण चानना ने आज के गौ सेवा में अपनी सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: <em>अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार</em>

Sun Mar 12 , 2023
थाना तरवां अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 2 शातिर तस्कर गिरफ्तारएक अभियुक्त जनपद कुशीनगर से गैंगेस्टर में वांछित हैगिरफ्तारी विवरण:-आज दिनांक 12.03.23 को थानाध्यक्ष बसन्तलाल मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र में भ्रमण के दौरान भरथीपुर तिराहे पर पहुचकर संदिग्ध ब्यक्ति/संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग में एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement