फिरोजपुर फाउंडेशन के सदस्यों ने फिरोजपुर छावनी गौशाला में जाकर गायों की सेवा की और चारा खिलाया

फिरोजपुर 19 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर में समाज कल्याण के लिए अगरसर संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों ने प्रत्येक रविवार की तरह फिरोजपुर छावनी गौशाला में जाकर गाय, बछड़ों की सेवा की और उन्हें गुड और हरा चारा खिलाया।

श्री शैलेंद्र (बबला) संस्था के फाउंडर ने बताया कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। इसलिए हमारी संस्था प्रत्येक रविवार को यहां आकर गाय, बछड़े और बीमार पशुओं की सेवा करने पहुंचती है। उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजपुर फाउंडेशन प्रत्येक दिन जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट खाना खिलाने का कार्य करती है। ट्रामा वार्ड फिरोजपुर अस्पताल के बाहर, दिल्ली गेट मखू गेट, फिरोजपुर शहर, ओर फिरोजपुर छावनी संस्था द्वारा मुफ्त में जरूरतमंद व्यक्तियों को खाना खिलाया जाता है। फिरोजपुर फाउंडेशन का संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए इसके लिए दानी सज्जन हमें पूर्ण सहयोग भी करते हैं।
इस मौके पर गौ सेवा में श्री शैलेंद्र (बबला) गौरी शंकर, विशाल सेठी, सुनील अरोड़ा रतन सिंह सैनी विकास पासी क छाबड़ा भारत भूषण जैन डीके शर्मा संदीप जैन ने अपनी सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Sun May 19 , 2024
फिरोजपुर 19 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन फिरोजपुर आश्रम में किया गया। जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री ब्रह्मप्रीता भारती जी ने प्रवचनों के माध्यम से बताया के अधिकांश व्यक्तियों के लिए जीवन समस्याओं […]

You May Like

advertisement