हरियाणा:अग्रवाल वैश्य समाज का 21 से सदस्यता अभियान

अग्रवाल वैश्य समाज का 21 से सदस्यता अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पार्षदों, चेयरमैन, सरपंच व पंच को भी कार्यकारिणी में किया जाएगा मनोनीत।

कुरुक्षेत्र, 19 दिसम्बर : अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के निर्देशों पर 21 दिसम्बर से जिला में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने नव वर्ष को देखते हुए 21 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक पूरे हरियाणा में सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 21 दिसम्बर से जिला के थानेसर, लाड़वा, पिहोवा व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र जिला के सभी क्षेत्रों में समाज के नए सदस्य बनाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला में अग्रवाल समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों, चेयरमैन, सरपंच व पंच को भी वैश्य समाज की कार्यकारिणी में मनोनीत किया जाएगा। इसके लिए सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं।
जानकारी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं में आईएएस और आईपीएस बनने का उत्साह

Mon Dec 19 , 2022
युवाओं में आईएएस और आईपीएस बनने का उत्साह। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित हुई छात्रवृत्ति। सह प्रवेश परीक्षा, 24 दिसंबर को सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर होगा मिशन दक्ष का आगाज।जीवन में हमेशा बड़े लक्ष्य रखें : श्रीराज नेहरू। […]

You May Like

Breaking News

advertisement