प्रभारी मंत्री को मंडल द्वारा दिया गया ज्ञापनआज दिनांक 3 मई उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

प्रभारी मंत्री को मंडल द्वारा दिया गया ज्ञापनआज दिनांक 3 मई उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा द्वारा व्यापारिक क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन प्रभारी मंत्री माननीय राकेश सचान जी को दिया गया जिसमें कहा गया कि व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक नियमित रूप से प्रत्येक माह नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई जाए, अमृत योजना के तहत सीवर लाइन का कराया जाने वाला कार्य बहुत ही धीमी गति से व मानक के विपरीत किया जा रहा है, मोहल्ले में खोदी गई सड़कों पर इंटरलॉकिंग या तो नहीं लगाई गई या गैर जिम्मेदाराना तरीके से लगाई गई, इस समय जिलाधिकारी जी द्वारा शहर को रमणीय रायबरेली बनाए जाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है, ऐसे में मुख्य बाजारों की सड़कों मधुबन मार्केट रोड ,किराना मार्केट रोड ,मिलन सिनेमा रोड ,रामकृपाल चौराहा रोड को बनवाने के साथ-साथ मुख्य बाजारों के सुंदरीकरण पर भी ध्यान दिया जाए जहां से सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व की प्राप्ति होती है, डिग्री कॉलेज चौराहा से हाथी पार्क रोड के वनवे को समाप्त कर पूर्ववत किया जाए क्योंकि वहां के व्यापारियों का व्यापार वनवे होने से प्रभावित हो रहा है, इस मौके पर जिला संरक्षक संदीप जैन, विनोद बलेचा, मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पूर्व छात्रों की अहम मीटिंग सम्पन्न

Sun May 4 , 2025
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पूर्व छात्रों की अहम मीटिंग सम्पन्न। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। गुरुकुल की प्रगति एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु करेंगे प्रयास। कुरुक्षेत्र, 03 मई : गुरुकुल कुरुक्षेत्र से अपनी शिक्षा पूर्ण कर वर्तमान में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे पूर्व छात्रों की एक […]

You May Like

advertisement