बरेली में राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार के समर्थन में ज्ञापन, पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप ,एसएसपी ऑफिस में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी

बरेली में राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार के समर्थन में ज्ञापन, पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप ,एसएसपी ऑफिस में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे एसएसपी कार्यालय परिसर में काफी हलचल रही। संगठन ने थाना इज्जतनगर में तैनात एसएसआई जावेद अली और क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी तृतीय) पंकज श्रीवास्तव पर पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 को एसएसआई जावेद अली अपने सरकारी आवास (आईटीआर कॉलोनी, सीबीगंज) पर ड्यूटी के दौरान मौजूद थे, जहां कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों के संचालन का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया और स्वयं भी वहां पहुंचे। आरोप है कि मौके पर एक महिला मौजूद थी, जो वीडियो बनाए जाने के दौरान मौके से फरार हो गई। इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई है। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले के उजागर होने के बाद एसएसआई जावेद अली ने दबाव बनाने की नीयत से संबंधित महिला को थाने बुलाकर, क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव की सहमति से रोहित गंगवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351 के तहत मुकदमा संख्या 146/26 दर्ज करा दिया। इसे पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण और षड्यंत्र के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच के दौरान सीओ पंकज श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार को बंद कमरे में बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और समझौते का दबाव बनाया, जो एक जिम्मेदार अधिकारी के आचरण के विपरीत है। संगठन ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
इसके अलावा संगठन का दावा है कि घटना के समय डायल 112 पीआरवी की जीडी में किसी भी प्रकार की मारपीट या धमकी का कोई उल्लेख नहीं है, जिससे दर्ज एफआईआर की सत्यता पर सवाल खड़े होते हैं।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने इस पूरे प्रकरण को एक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के उत्पीड़न का प्रयास करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रही हैं और समाज में आक्रोश पैदा कर रही हैं।
प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
एसएसआई जावेद अली और सीओ पंकज श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विजिलेंस जांच कराई जाए।
रोहित गंगवार के खिलाफ दर्ज एफआईआर संख्या 146/26 को निरस्त किया जाए।
दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
भविष्य में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह , रोहित गंगवार जिला अध्यक्ष बरेली RBD, अमित गंगवार जिला अध्यक्ष AHP, अनुपम, विवेक, सोमिल अग्रवाल,रविंद्र अग्रवाल, देवेंद्र ठाकुर, शिवा, आदेश गंगवार सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर दर्ज किए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कन्नीखेड़ा गांव में मातृशक्ति न्यास के द्वारा हुआ पूजन कथा

Tue Apr 21 , 2026
लोकेशन लखनऊरिपोर्टर विपिन राजपूतमोबाइल नंबर 7238088647 अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कन्नीखेड़ा गांव में मातृशक्ति न्यास के द्वारा हुआ पूजन कथा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कन्नीखेड़ा गांव में मातृशक्ति न्यास के द्वारा हुआ पूजन कथाजैसा कि हर महीने कुछ ना कुछ मातृशक्ति न्यास के होता रहता है […]

You May Like

advertisement