निशा विश्वकर्मा एवं शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड व पूर्व मंत्री पर पथराव से बढ़ा आक्रोश, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

निशा विश्वकर्मा एवं शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड व पूर्व मंत्री पर पथराव से बढ़ा आक्रोश, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

रायबरेली। गाजीपुर जनपद के थाना करंडा क्षेत्र स्थित ग्राम कटरिया में निशा विश्वकर्मा एवं हरदोई की शिल्पी कुशवाहा के साथ हुई जघन्य घटना और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर हुए पथराव के विरोध में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कटरिया निवासी सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिग पुत्री निशा विश्वकर्मा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी पर पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे, लेकिन गांव में ही उन पर पथराव कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता भी चोटिल हुए। आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस मौजूद रही, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
राष्ट्रीय सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की, साथ ही लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की भी बात कही।

जिला अध्यक्ष जियालाल विश्वकर्मा ने कहा कि यह घटना कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर संगठन आंदोलन करेगा।

ज्ञापन में पूर्व मंत्री पर हमले के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने, पीड़िता के हत्यारों को फांसी की सजा देने, परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा व सुरक्षा उपलब्ध कराने, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ‘आशु’ की गिरफ्तारी तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी इंजीनियर वीरेंद्र यादव , जिलाध्यक्ष आखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिया लाल विश्वकर्मा,प्रदेश सचिव डॉक्टर शशि कांत शर्माकी अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया l इस दौरान जिला महासचिव मोहम्मद अरशद खान,श्रवण चौधरी,राजेश मौर्य,श्रवण आजाद,शिव दुलारी जिला अध्यक्ष महिला सभा, राम खेलवान,
डा राम कान्त विश्वकर्मा, नारेन्द्र शर्मा,
अरूण शर्मा,
संतोष शर्मा,
सत्यम शर्मा,
आशीष शर्मा,
राम सजीवन शर्मा,
फकीरे विश्वकर्मा,
जगदेव विश्वकर्मा,
आर एस विश्वकर्मा,
रामदीन विश्वकर्मा,
रामनेवल विश्वकर्मा,
अजय शर्मा,
विनय शर्मा,
मोहन लाल शर्मा,
पंकज विश्वकर्मा,
ठाकुर दीन विश्वकर्मा,
लल्लन विश्वकर्मा,
हरी विश्वकर्मा,
मनोज कुमार विश्वकर्मा,
हेमन्त विश्वकर्मा,
राम भूखन विश्वकर्मा,
प्रदीप कुमार शर्मा,
लक्ष्मी नरायन शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पडोसन को बचाने गए पड़ोसी युवक की गई जान

Tue Apr 28 , 2026
पत्नी को बचाने गए पड़ोसी युवक की हत्या, बौखलाए पति ने लोहे की रॉड से हमला, मची अफरातफरी, पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बीती आधी रात दलित बस्ती में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी को बचाने गए पड़ोसी […]

You May Like

Breaking News

advertisement