बिहान मिशन के विभिन्न संविदा पदों की मेरिट सूची निरस्त, परीक्षा स्थगित

महासमुंद, 06 अगस्त 2026/ जिला पंचायत महासमुंद द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के विभिन्न संविदा पदों क्षेत्रीय समन्वयक (संविदा) एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (संविदा) तथा नवीन पद विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (संविदा) एवं क्षेत्रीय समन्वयक (संविदा) के पदों के लिए अंतिम पात्र-अपात्र सूची एवं मेरिट सूची जारी की गई थी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद ने बताया कि उक्त जारी सूची में अंकीय गणना में लिपिकीय त्रुटि पाए जाने के कारण मेरिट सूची एवं अंतिम पात्र/अपात्र सूची को निरस्त किया गया है। साथ ही इन पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा को भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित त्रुटियों का सुधार कर संशोधित मेरिट सूची एवं अंतिम पात्र/अपात्र सूची शीघ्र जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

Thu Aug 6 , 2026
कोंडागांव, 06 अगस्त 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त 2026 को प्रातः 7.30 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ विकासनगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर, जिला कोर्ट परिसर होते हुए नेशनल हाईव, जयस्तम्भ […]

You May Like

advertisement