राज्य व जिले स्तर पर आज सम्मानित होंगे हाईस्कूल व इंटर के मेधावी

संवाददाता :खुशहाल अहमद महराजगंज

महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन व जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। हाईस्कूल के छह व इंटर के तीन विद्यार्थियों को जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं जिले स्तर की टाप टेन सूची में आने वाले विद्यार्थियों को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से सम्मानित करने का कार्य होगा।

राज्य स्तरीय मेरिट सूची में हाईस्कूल के विद्यार्थी अभय नारायण, दिव्या विश्वकर्मा व अनामिका ने संयुक्त रूप से सातवां, सामिया परवीन ने नौवां एवं अराधना व आशुतोष पटेल ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में सोनिया गुप्ता ने छठां, विनय वर्मा व तान्या शाही ने नौवां स्थान प्राप्त किया है।

जिले स्तर पर हाईस्कूल व इंटर के टाप टेन विद्यार्थी भी होंगे सम्मानित
हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टाप टेन सूची में स्थान बनाने वाली अनामिका, दिव्या विश्वकर्मा, अभय नरायन, सामिया परवीन,अराधना, आशुतोष पटेल, कुंदन चौरसिया, विनीत प्रजापति, अमन वर्मा, अंजू गुप्ता, फलक अफजल, उम्मे कुलसूम, अभिनव मिश्रा, झिलमिल गुप्ता, सर्वेश कुमार यादव, विवेकानंद यादव, प्रियांशी त्रिपाठी, अर्पिता सिंह, अंकुर चौरसिया, मोहिनी सिंह, अकांक्षा यादव, शाहिबा खातून व आकृति वर्मा को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार इंटर में सोनिया गुप्ता, विनय वर्मा, तान्या शाही, प्रियंका कांदू, आदित्य विश्वकर्मा, विवेक मद्धेशिया, खुशी सोनी, मुश्कान रौनियार, गौरव कुमार चौधरी, अनिकेत सिंह, नूरलैन अशरफ, कनक त्रिपाठी, शांभवी मद्देशिया, अनुप्रिया विश्वकर्मा, आयुष प्रजापति, श्रेया मद्धेशिया व शालिनी कसौधन को भी जिले स्तर पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की व्यवस्था बना ली गई है। बुधवार को सुबह 11 बजे से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुजुर्गाें को पेंशन मिलने की आश, ब्लॉक पर अटका आवेदन

Wed Jun 14 , 2023
संवाददाता :खुशहाल अहमद महराजगंज महराजगंज। जिले में पेंशन योजना के तहत आवेदन करने के बाद बुजुर्गाें और निराश्रित महिलाओं को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। नौ हजार से अधिक बुजुर्ग और 400 निराश्रित महिलाएं पेंशन के आस में इंतजार कर रहीं हैं। आवेदन अभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement