जिले के मेधावियों को मिलेगा मेधावी विद्यार्थी सम्मान

संवाददाता :खुशहाल अहमद महराजगंज

जिले के मेधावियों को मिलेगा मेधावी विद्यार्थी सम्मान

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के मेधावियों
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेधावी विद्यार्थी सम्मान से लाभान्वित किया जाएगा। राज्य स्तर पर हाईस्कूल के छह व इंटर के तीन विद्यार्थियों ने अपनी मेधा दिखाई है। उन्हें लाभान्वित करने के लिए उनका विवरण एकत्र किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय मेरिट सूची में हाईस्कूल के विद्यार्थी अभय नारायण, दिव्या विश्वकर्मा व अनामिका ने संयुक्त रूप से सातवां, सामिया परवीन ने नौवां एवं अराधना व आशुतोष पटेल ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में सोनिया गुप्ता ने छठां, विनय वर्मा व तान्या शाही ने नौवां स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तर पर इन मेधावियों को एक लाख रुपये के सांकेतिक चेक के साथ ही एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मान कार्यक्रम की घोषणा बाद में होगी।

जिले स्तर पर हाईस्कूल व इंटर के टाप टेन विद्यार्थी भी होंगे सम्मानित
हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टाप टेन सूची में स्थान बनाने वाली अनामिका, दिव्या विश्वकर्मा, अभय नरायन, सामिया परवीन,अराधना, आशुतोष पटेल, कुंदन चौरसिया, विनीत प्रजापति, अमन वर्मा, अंजू गुप्ता, फलक अफजल, उम्मे कुलसूम, अभिनव मिश्रा, झिलमिल गुप्ता, सर्वेश कुमार यादव, विवेकानंद यादव, प्रियांशी त्रिपाठी, अर्पिता सिंह, अंकुर चौरसिया, मोहिनी सिंह, अकांक्षा यादव, शाहिबा खातून व आकृति वर्मा को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार इंटर में
सोनिया गुप्ता, विनय वर्मा, तान्या शाही, प्रियंका कांदू, आदित्य विश्वकर्मा, विवेक मद्धेशिया, खुशी सोनी, मुश्कान रौनियार, गौरव कुमार चौधरी, अनिकेत सिंह, नूरलैन अशरफ, कनक त्रिपाठी, शांभवी मद्देशिया, अनुप्रिया विश्वकर्मा, आयुष प्रजापति, श्रेया मद्धेशिया व शालिनी कसौधन को भी जिले स्तर पर 21 हजार रुपये का चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने के लिए निदेशालय स्तर से विवरण मांगा गया है। सभी के विवरण को जल्द ही भेजा जाएगा।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्मी मे नागरिकों को राहत देने के लिए लगाई मीठे ठंडे जल की छबील

Fri Jun 9 , 2023
गर्मी मे नागरिकों को राहत देने के लिए लगाई मीठे ठंडे जल की छबील फ़िरोज़पुर 09 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता ]:– इच्छे वाला रोड़ गोल्डन इंक्लेव स्थित अमृत वेला चौक पर भयंकर गर्मी से राहत के लिए आने जाने राहगीरों को मीठा ठंडा पानी पिलाया। सुबोध ठाकुर ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement