प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी कर रहे धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का भ्रमण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

10 सितम्बर तक चलेगा कार्यक्रम, हर दिन आएंगे एक जिले के विद्यार्थी।
सोनीपत व पानीपत जिला के दल ने किया ऐतिहासिक स्थलों का दौरा।

कुरुक्षेत्र 21 अगस्त : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा प्रदेश के मेधावी छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जा रहा है। जिसके तहत सभी 22 जिलों से 100 छात्रों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया। एजुकेशनल टूर कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को अमृतसर वाघा बॉर्डर व रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के साथ-साथ कुरुक्षेत्र का भ्रमण करवाया जा रहा है। समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 20 अगस्त से 10 सितम्बर तक चलेगा। हर दिन एक जिला का दल कुरुक्षेत्र पहुंचेगा और विद्यार्थियों को धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन करवाया जाएगा। विद्यार्थी दल के रात्रि ठहराव व भोजन की व्यवस्था श्री जयराम विद्यापीठ में की गई है। शनिवार को जिला सोनीपत व पानीपत के छात्र-छात्राओं ने कुरुक्षेत्र के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। विद्यार्थियों के स्वागत अवसर पर सीपीसी विनोद कौशिक ने विद्यार्थियों से धर्मनगरी के महत्व की जानकारी और अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र गीता ज्ञान की जन्मस्थली है, यह ज्ञान पूरी मानवता के कल्याण का आधार है। यहां भगवान ने स्वयं कर्म की महत्ता को बताया है, जिससे प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को सफलता के लिए मेहनत करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होगा देश के विभिन्न स्थलों का दौरा करके बहुत सारी चीजों की जानकारी हासिल कर पाएंगे यह शिक्षा विभाग का बहुत सराहनीय कदम है। छात्रों को पैनोरमा साइंस म्यूजियम, श्री कृष्ण संग्रहालय, धरोहर संग्रहालय, ज्योतिसर, ब्रह्मसरोवर, भद्रकाली मंदिर इत्यादि प्रमुख स्थलों का दौरा करवाया जाएगा। डीपीसी ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली तथा विद्यार्थियों की सुविधाओं व सुरक्षा प्रबंधों को बेहतर बनाने की अपील की। इस अवसर एपीसी संजय कौशिक, सतबीर कौशिक, डॉ. सुनील कुमार, डा. गिरधारी लाल शर्मा, प्यारे लाल, बलराम शर्मा, धनपत सिंह, पवन कुमार, अनिल कपूर, डॉ राम मेहर अत्रि, नित्यानंद शास्त्री, पवन पांडेय, प्रभा आदि मौजूद थे।
समग्र शिक्षा के एपीसी संजय कौशिक ने बताया कि शनिवार को सोनीपत जिला का दल भ्रमण उपरांत रवाना हुआ तो पानीपत जिला का दल धर्मनगरी पहुंचा।
किस-किस दिन होगा कुरुक्षेत्र-धर्मक्षेत्र का भ्रमण कार्यक्रम।
जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम के तहत 20 अगस्त से 10 सितम्बर तक चलेगा और इस कार्यक्रम के तहत करनाल का दल 22 अगस्त, कुरुक्षेत्र जिला 23 अगस्त,कैथल 24 व यमुना नगर जिला का दल 25 अगस्त को धर्मनगरी का भ्रमण करेगा जबकि पंचकूला 26, अंबाला जिला 27, सिरसा 28, फतेहाबाद जिला 29, हिसार जिला 30 व जींद जिला का दल 31 अगस्त को कुरुक्षेत्र भ्रमण करेगा।
संजय कौशिक ने बताया कि रोहतक जिला के विद्यार्थी 1 सितंबर, झज्जर के 2, भिवानी के 3, चरखी दादरी के 4 सितम्बर और रेवाड़ी जिला के विद्यार्थियों का दल 5 सितंबर को धर्मनगरी के पर्यटन स्थलों का दौरा करेगा। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला के छात्र 6 सितंबर, फरीदाबाद जिला 7 सितंबर, पलवल जिला 8 सितंबर, मेवात जिला के विद्यार्थी 9 सितंबर को कुरुक्षेत्र घूमेंगे जबकि कार्यक्रम के अंतिम दिन 10 सितंबर को गुरुग्राम जिला के मेधावी छात्र-छात्राओं का दल कुरुक्षेत्र भ्रमण करेगा।
धर्म, विज्ञान व संस्कृति के दर्शन जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक ने कहा कि कुरुक्षेत्र भ्रमण को आ रहे विद्यार्थी धर्मनगरी दर्शन कर गदगद नजर आए। यहाँ वे विराट ब्रह्मसरोवर, आरती व कृष्ण-अर्जुन रथ को देख अचम्भित होते हैं तो पैनोरमा विज्ञान संग्रहालय में विज्ञान के नवीन प्रयोगों व साइंस के गहन सूत्रों से साक्षात्कार कर पा रहे हैं। धरोहर हरियाणा संग्रहालय में भी विद्यार्थियों की विशेष रुचि बनती है, जहाँ वे प्रदेश की संस्कृति, पहनावे आदि से रूबरू होते हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पुनिया ने शनिवार को स्वयं विद्यार्थियों से संवाद किया और गौरवशाली अतीत की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कहा कि धर्मनगरी दर्शन उन्हें लम्बे समय तक याद रहेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला सृष्टि मंच के भजन संध्या एवं नृत्य के कार्यक्रम के साथ जयराम विद्यापीठ में तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन

Sun Aug 21 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कला सृष्टि मंच के 30 से 70 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिष्ठित परिवारों के महिला एवं पुरुषों ने दी प्रस्तुतियां। कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त : तीर्थों की संगम स्थली एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ परिसर […]

You May Like

advertisement