राजीव भाई दीक्षित जयंती एवं पुण्यतिथि पर नियमित योग एवं स्वदेशी को अपनाने का दिया गया संदेश

राजनांदगांव 22/12/2025/ स्वदेशी के प्रणेता राजीव भाई दीक्षित की जयंती एवं पुण्यतिथि पर महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को सुबह मोतीपुर ढाबा रोड स्थित उद्यान में योग एवं स्वदेशी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं नागरिकों को नियमित योग करने एवं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया गया तथा योग एवं स्वदेशी के लाभ एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्थान के कोषाध्यक्ष पंचगव्य चिकित्सक डॉ. डिलेश्वर साहू ने राजीव भाई दीक्षित के जीवन का परिचय देते हुए उनसे प्रेरणा लेने कहा और सोशल मीडिया पर व्यर्थ के वीडियो देखने के बजाए राजीव दीक्षित जी के वीडियो देखने और सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन सुबह उठकर गुनगुने पानी पीने एवं दांतों को दातून या मंजन से साफ करने के अद्भूत फायदों के बारे में बताया। योग प्रशिक्षक श्री देवा रंगारी ने बच्चों एवं नागरिकों को सूर्य नमस्कार, प्रणायाम, ध्यान सहित अन्य योगाभ्यास कराया और नियमित योग एवं प्रणायाम के फायदों के बारे में बताया। बच्चों को पार्षद मनोहर यादव, जीआर देवांगन, मनहरण देवांगन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार चित्वरकर, महेंद्र यादव, राजीव सिन्हा, आश्विन यादव , गोपाल निर्मलकर, शेषनारायण देवांगन, हेमंत देवांगन, मधु राजपूत, अंजली पंजवानी, वर्षा पंजवानी, खुशी सिन्हा, रूपा सिन्हा, संस्थान के वरिष्ठ सदस्य श्री आनंद श्रीवास्तव एवं राकेश सोनी, संस्थान के सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक धरमराज यादव, पुरूषोत्तम देवांगन, धर्मेन्द्र साहू एवं बड़ी संख्या में नन्हें बच्चे एवं वार्डवासी उपस्थित थे। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचगव्य चिकित्सा पर प्रशिक्षण संपन्न

Mon Dec 22 , 2025
गौपालन से स्वरोजगार की अपार संभावनाएं मध्यप्रदेश, ओडि़शा एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी हुए शामिल राजनांदगांव 22/12/2025/ महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान जिला राजनांदगांव के मार्गदर्शन में संचालित पंचगव्य विद्यापीठम् विस्तार केन्द्र राजनांदगांव में पंचगव्य चिकित्सा, एडवांस डिप्लोमा इन पंचगव्य थेरेपी (एडीपीटी) पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण एवं […]

You May Like

advertisement