जल जीवन मिशन अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में दीवार लेखन कर दिया गया स्वच्छता का संदेश

उत्तर बस्तर कांकेर 13 अगस्त 2025/ जल जीवन मिशन के अंतर्गत “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान जिले के विभिन्न ग्रामों में उत्साहपूर्वक संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता के महत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जातावाड़ा में दीवार लेखन के माध्यम से इस अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें ग्रामीणों को हर घर में तिरंगा फहराने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता बी.एन. भोयर ने बताया कि कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी में भी दीवार लेखन कर स्वच्छता का संदेश प्रचारित किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन के साथ आजादी का अमृत महोत्सव की भावना को प्रदर्शित किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया गया अंतिम अभ्यास

Wed Aug 13 , 2025
कोंडागांव, 13 अगस्त 2025/ जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आज अंतिम अभ्यास सम्पूर्ण परिधान के साथ किया गया। विकास नगर स्टेडियम में आयोजित अंतिम अभ्यास में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती […]

You May Like

Breaking News

advertisement