उतराखंड में मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी, बारिश और बर्फबारी का अंदेशा!

देहरादून: प्रदेश में मौसम बदलता रहता है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के अनेक स्थानों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है। वहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया गया है। जिससे आज प्रदेशवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में भी इजाफा होगा। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। जिससे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज देहरादून में बादल छाये रहेंगे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, देहरादून में आज अधिकतम तापमान 16°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहने के आसार हैं। मसूरी में आज अधिकतम तापमान 4°C और न्यूनतम तापमान -1°C रहने की संभावना है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: वार्ड नं०18 बाल्मीकि बस्ती में बिजली के पोल लगवाते हुए पार्षद!

Sat Feb 26 , 2022
देहरादून के लोकप्रिय महापौर श्री सुनील उनियाल (गामा) जी की✒️संस्तुति द्वारा वार्ड नं 18 इन्द्राकालोनी,चुक्खुवाला वाल्मिकी बस्ती में श्री रामकिशन जी श्री संतराम जी श्री विजय जी श्रीमती सुलोचना देवी व बबीता जी के निवास के आगे आवश्यक स्थानों पर नये विधुत पोल लगवाते हुए मा०पार्षद राजेश शंकर (बिट्टू) प्रधान […]

You May Like

Breaking News

advertisement