24 जनवरी से होगा नेकी की दीवार का फिर से आगाज -मिड्डा

24 जनवरी से होगा नेकी की दीवार का फिर से आगाज -मिड्डा

मोगा, 07जनवरी (शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा ) –

👉कोविड 19 की महामारी के कारण बन्द की गई नेकी की दीवार एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। जानकारी देते हुए सुशील मिड्डा मुख्य संस्थापक श्री सालासर बाला जी चेरिटेबल ट्रस्ट ने बताया कि 24 जनवरी से माघ के पावन पवित्र महीने में नेकी की दीवार को एक बार फिर से जरूरतमन्दों के लिए शुरू किया जाएगा। इस अवसर परपंडित सुरिंदर शुक्ला, सुशील मिड्डा, यकीन कुमार, सौरव गोयल, जगदीश तांगड़ी, मनोज जैसवाल, राजीव बांसल, अवतार सिंह, गगन गाबा, नवदीप सुडाना, रवि कुमार, हैरी सेन, हुक्म चंद, दविन्द्र कौड़ा, ललित कलसी, दीपक मारवाह, रजनी सुडाना, अनमोल सुडाना, विनोद कुमार गोलू, विक्रम कलसी, मोहित सचदेवा, रवि सेठी, सौरव जिंदल इत्यादि उपस्थित रहे।

👉मिड्डा ने बताया कि कोविड 19 कि महामारी के कारण इस दीवार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी के कारण लोग बीमार लोगो के कपड़ो को दीवार पर छोड़ कर जाने लगे, जिसके कारण महामारी फैलने के डर से दीवार को बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि घर मे जरूरत से अधिक का समान लोग इस दीवार पर छोड़कर जाते है एव जरूरतमंद वह समान इस दीवार से लेकर जाते है। जिसके तहत बूट, जुराबें, कोट, पेंट, जैकेट, स्वेटर, कंबल श्रद्धालु इस दीवार पर टांगकर जाते है एवि यह सामान जरुरमन्दों को वितरित किया जाता है अथवा जरूरतमंद खुद आकर ले जाते है। इसके साथ ही सोसायटी विकलांगो के लिए आशा की किरण बनकर कार्य कर रही है। जिसके तहत सैंकड़ो विकलांगो को ट्राई साईकल एव व्हील चेयर प्रदान किए जा चुके हैं। इससे पूर्व मंदिर में आयोजित कीर्तन में श्री हनुमान चालीसा एव आरती का आयोजन किया गया एव भंडारा लगाया गया। श्रद्धदालुयो ने श्री बाला जी दरबार मे नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਬੇਸਹਾਰਾ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੇ ਪਾਏ : ਰਿਫਲੈਕਟਵ ਕਾਲਰ

Fri Jan 8 , 2021
ਬੇਸਹਾਰਾ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੇ ਪਾਏ : ਰਿਫਲੈਕਟਵ ਕਾਲਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ: ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ := 👉ਐਨੀਮਲ ਵੈਲਫੇਅਰ ਆਰਗੇਨਾਈਜ਼ੇਸ਼ਨ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਏਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੀਮ ਵੱਲੌ ਬੇਘਰ ਜਾਨਵਰਾਂ ਨੂੰ ਰਿਫਲੈਕਟਿਵ ਕਾਲਰ ਪਹਿਨਾਏ ਗਏ ਹਨ ਤਾਂ ਕਿ ਧੁੰਦ ਅਤੇ ਹਨੇਰੇ ਵਿਚ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਤੋਂ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦਾ ਬਚਾਵ ਹੋ ਸਕੇ। […]

You May Like

advertisement