खनन माफियाओं के हौसले बुलंद खनन विभाग एवं थाना पुलिस खनन रोकने में नाकाम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिला प्रशासन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों की खुलेआम उडाई जा रहीं हैं धज्जियां। बड़े पैमाने पर खनन माफिया नदियों से रेता एवं खेती की उपजाऊ भूमि को बना रहे हैं वंजर। बिना परमीशन अवैध खनन बडे़ पैमाने पर रात – दिन किया जा रहा है जिसकी शिकायत मीडिया कर्मियों से ग्रामीणों द्वारा की जा रहीं हैं।तथा मीडिया द्वारा ग्रामीणों पूछा गया कि आप लोग अधिकारियों से शिकायत क्यों नहीं करते हो,तभी ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग शिकायत करते हैं तो खनन माफ़िया थाना पुलिस से मिलकर झूठे मुकदमें लिखवा देते हैं ।थाना सीबीगंज क्षेत्र के दर्जन भर गाँव में दिन रात खनन माफ़िया खेती की उपजाऊ भूमि को बंजर बना रहे हैं। तथा सरकार को लाखों रूपये की राजस्व हानि कर रहे हैं । इन्हें शासन प्रशासन का डर नहीं है और बिना परमीशन के भारी मात्रा में खेती की उपजाऊ भूमि पर जेसीबी मशीनों से अवैध खनन जारी है।
जानकारी के मुताबिक माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के सख्त निर्देश है कि बिना परमीशन के किसी जिला एवं थाना तहसील क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। जबकि थाना सीबीगंज क्षेत्र के कई गाँवों सनईयारानी मेवाकंवर, घुंसा, खड़ऊआ, रोठा व गाँव से सटी नदियों के डाम आदि में से दिन रात अवैध खनन हो रहा है। वहीं आवास विकास विभाग द्वारा प्रतिबंधित खेती भूमि पर भी आवास विकास प्रर्वतन दल सुविधा शुल्क लेकर रात्रि में खेत से अवैध खनन मिट्टी खेत से उठवा रहा है ऐसा एक खनन माफ़िया द्वारा जानकारी देकर बताया गया है। अब देखना है कि जिलें का शासन एवं प्रशासन खेती की उपजाऊ भूमि / गंगा के किनारे से अवैध खनन रोकने में कब तक कामयाब होता है।या फिर ऐसे ही खनन माफ़िया खेती की उपजाऊ भूमि को बंजर बनाते रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीता की रसोई समिति द्वारा विशाल कपड़े वितरण शिविर का हुआ आयोजन

Sat Mar 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीता की रसोई समिति द्वारा एक विशाल कपड़े वितरण शिविर आज चौपला स्थित टेलीफोन एक्सचन्जे के सामने लगाया गया l यह जनकारी सीता की रसोई के सेवा दार अनुराग मेहरोत्रा जी ने दी l आज के शिविर का उद्घाटन आशा दीदी जी के द्वारा […]

You May Like

advertisement