कनौज: आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाग लेंगे चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री

आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाग लेंगे चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री

कन्नौज। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। पुलिस लाइन में योग दिवस मनाने के लिए जोरदार तैयारिया की गई है। जिला प्रशासन व आयुष विभाग ने पुलिस लाइन मैदान में योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए विशेष व्यवस्था की है।
आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, सीडीओ आर एन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा अरविन्द कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस लाइन में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के अलावा विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी के छात्र छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया है। योग कार्यक्रम प्रातः 06 बजे शुरू होगा। पुलिस लाइन के मैदान में 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।अन्र्त राष्ट्रीय योग दिवस पर आशा गार्डेन में योग कार्यक्रम का आयो जन किया गया है।समाज सेवी विपिन दीक्षित ने मंगल वार सुवह 6बजे पहुँचने की अपील की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली पैदल रोड शो में समर्थकों की लगी रही भीड़

Tue Jun 21 , 2022
बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली पैदल रोड शो में समर्थकों की लगी रही भीड़ आजमगढ़: लोकसभा उपचुनाव को लेकर सारी पार्टियों में रस्साकशी का माहौल दिख रहा है उपचुनाव प्रचार प्रसार का कल आखिरी दिन है बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली पैदल रोड शो रात 8:00 बजे से बड़े देव शंकर जी […]

You May Like

Breaking News

advertisement