मंत्री श्री नेताम ने दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

लोगों का सेवा और उनका कल्याण ही हमारा सेवा धर्म:- मंत्री श्री नेताम

बलरामपुर 21 जून 2025/ जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र वासियों एवं जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार अपने ही जिले में प्राप्त कर सकें।
इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में प्रदेश के आदिम जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने मेगा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती तथा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र द्वीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा,, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।
मेगा स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री नेताम ने उपस्थित सभी लोगों को सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। योग हमें निरोग बनाता है, इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के सहयोग से विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने जिले की भौगोलिक चुनौतियों को दर्शाते हुए कहा कि अंतिम छोर में बसा बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पहाड़ों एवं वनांचलो से घिरा हुआ है। यहां दूरस्थ एवं सुदूर क्षेत्रों में गांव बसे हुए हैं। इन्हीं गांवों के लोगों के लिए यह विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। गांव के लोग आर्थिक समस्या और दूरी के कारण गंभीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए बड़े अस्पतालों में नहीं जा पाते हैं, उनके लिए प्रशासन एवं दिन हीन समिति के संयुक्त प्रयास से ऐसी व्यवस्था की गई है कि विशाल स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को उनके क्षेत्र में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से बेहतर उपचार सुविधा मिले। उन्होंने कहा लोगों की सेवा करना ही सम्पर्ण है और उनका कल्याण ही हमारा सेवा धर्म है। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि इस शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक आये हुए हैं, जिनके द्वारा सभी मरीजों का निःशुल्क जांच कर उपचार किया जाएगा।
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने कहा कि मंत्री श्री नेताम के मार्गदर्शन में इस दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में राज्य के डी.के.एस. हॉस्पिटल रायपुर से विभिन्न विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक ऑर्थो सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी, मेडीकल कॉलेज मेकाहारा रायपुर से कार्डियोलॉजी, कैंसर विशेषज्ञ की टीम, सत्य साईं अस्पताल नवा रायपुर से बाल हृदय विभाग मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से चर्म रोग, मनोरोग, स्त्री रोग विभाग, नाक-कान गला, नेत्र रोग एवं एमडी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देने हेतु उपस्थित है। जिनके द्वारा मरीजों का ईलाज किया जाएगा एवं जिस मरीज को उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता होगी उसे बेहतर ईलाज के लिए बड़े संस्थानों में रेफर भी किया जाएगा। उन्होंने बतायाा कि जिले के 6 विकासखंडों से चिन्हांकित कुल 3228 मरीजों को शिविर में इलाज हेतु लाया गया है, जिनका जांच एवं उपचार होना है। इसके अतिरिक्त जो  मरीज शिविर में स्व प्ररेणा से पहुंचे है उन्हें भी पूर्ण रूप से जांच एवं उपचार की सुविधा दी दी जाएगी।
मंत्री श्री नेताम और कलेक्टर श्री कटारा ने अपनी दिनचर्या से समय निकालकर सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए इस मेगा स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए बाहर से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति पर उनका आभार जताया। इस दौरान मंत्री श्री नेताम ने शिविर में बने पंजीयन काउंटर, चिकित्सकीय कक्ष में जांच, औषधि वितरण कक्ष का भ्रमण कर अवलोकन किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदान केन्द्रों में किया गया योगाभ्यास

Sat Jun 21 , 2025
अवश्य मतदान करने की दिलाई गई शपथ बलरामपुर 21 जून 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर जिले के सभी मतदान केंद्रों में बूथ लेवल अधिकारियों के […]

You May Like

advertisement