कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार (निसबड) के संयुक्त निदेशक का खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर में हुआ स्वागत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

निसबड के संयुक्त निदेशक मुकेश गुप्ता ने खादी उत्पादन के कार्यों को निकट से देखा।

कुरुक्षेत्र, 25 जून :- खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (निसबड) भारत सरकार के संयुक्त निदेशक मुकेश गुप्ता अचानक पहुंचे। उनके साथ कार्यकारी अधिकारी डा. अमित चोपड़ा भी थे। संयुक्त निदेशक मुकेश गुप्ता का खादी ग्रामोद्योग संघ के सचिव सतपाल सैनी ने स्वागत किया। गुप्ता ने खादी केन्द्र में चल रही गतिविधियों को निकट से देखा और आधुनिक तकनीक से खादी को क्या लाभ है। यह समझने की कोशिश की। इस दौरान वे केन्द्र के कामगारों से भी मिले तथा कामगारों से जानने का प्रयास किया कि प्राचीन और आधुनिक तकनीक में क्या अंतर है। आधुनिक तकनीक से कामगारों को क्या लाभ हुआ है। पत्रकारों से बातचीत में गुप्ता ने कहाकि वे केन्द्र में कामगारों से मिलने और उनकी कार्यप्रणाली को देखने के लिए आए हैं। साथ ही उन्होंने खादी के आउटलेट को भी देखा है। उन्होंने कहाकि खादी किस प्रकार और अधिक प्रोत्साहित किया जा सकता है इस पर अभी और काम करने की आवश्यकता है। गुप्ता ने कहाकि कोरोना महामारी से हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। खादी क्षेत्र को भी नुकसान हुआ है। अब हालात ठीक हो रहे हैं तो खादी भी विकसित होगी और पहले की भांति लोगों की पसंद बनेगी।
खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (निसबड) भारत सरकार के संयुक्त निदेशक मुकेश गुप्ता तथा अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडल कार्यालय फिरोजपुर में श्री बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती का किया गया ऑनलाइन आयोजन:मंडल रेल प्रबंधक

Fri Jun 25 , 2021
फिरोजपुर 25 जून {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में श्री बंकिम चन्द्र चटर्जी जी की जयंती का ऑनलाइन आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, अपर मंडल […]

You May Like

advertisement