भीड़ से निकला नाबालिग, हाथ में धारदार हथियार लेकर घर में घुसा

उत्तराखंड देहरादून
भीड़ से निकला नाबालिग, हाथ में धारदार हथियार लेकर घर में घुसा,
सागर मलिक

उत्तराखंड की राजधानी दून के बाजार चौकी इलाके में सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट के खिलाफ सोमवार रात सैकड़ों लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और तनाव बढ़ गया।

भीड़ से अलग एक नाबालिग युवक पास के एक घर में घुस गया और धार्मिक नारे लगाते हुए वहां मौजूद व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। युवक के हाथ में धारदार हथियार था। मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इस संघर्ष में एक पुलिसकर्मी की हथेली में चोट आई। पुलिस ने नाबालिग के साथी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों से भी युवा और नाबालिग शामिल हुए। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

अब इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आसपास के थानों से भी सहायता मांगी है। देर रात तक पुलिस वाहन सायरन बजाकर लोगों को सड़क पर अनावश्यक भीड़ न लगाने की चेतावनी देते रहे।स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस सतर्क बनी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हुड्डा की नियुक्ति का पत्र लेकर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मिले कांग्रेसी विधायक

Wed Oct 1 , 2025
चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 30 सितम्बर : कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की नियुक्ति के बाद कांग्रेस के सात विधायक मंगलवार शाम हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से भेंट करने उनके आवास पर पहुंचे।विधायक आफताब अहमद, गीता भुक्कल, इंदुराज नरवाल, जस्सी पेटवाड़, […]

You May Like

advertisement