मीरगंज नोडल अधिकारी ने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण ली जानकारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में मीरगंज नोडल अधिकारी एडीएम देश दीपक सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस. आई.आर.) के कार्य का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार मीरगंज विधान के नोडल अधिकारी श्री देश दीपक सिंह, उपर जिलाधिकारी न्यायायिक, बरेली द्वारा कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुननिरीक्षण (एस. आई. आर) के कार्य का निरीक्षण किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी द्वारा भाग संख्या 344 (खंड विकास अधिकारी कार्यालय कमरा नंबर 3 फतेहगंज पश्चिमी) बीएलओ नीरज वर्मा एवं भाग संख्या 345 (कार्यालय नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी कमरा नंबर 1) बीएलओ मोहम्मद यूनुस और भाग संख्या 340 (जानकी देवी इंटर कॉलेज फतेहगंज पश्चिमी कमरा नंबर 7) बीएलओ गुलहसन सिद्दीकी, और भाग संख्या 341 (खंड विकास अधिकारी कार्यालय कमरा नंबर 1 फतेहगंज पश्चिमी) बीएलओ साधना वर्मा से नोडल अधिकारी देश दीपक सिंह ने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि ठाकुर द्वारा वार्ड में 1082 मतदाता है जिसमें लगभग 350 एसआईआर वितरण किए गए। जिसमें लगभग 250 एसआईआर (संग्रह) प्राप्त हुए। इसी तरह ठाकुर द्वारा वार्ड में 342 नंबर पर तैनात दुसरे बीएलओ अनुज गंगवार से भी जानकारी प्राप्त की गई। नोडल अधिकारी ने फतेहगंज पश्चिमी के अन्य बूथों पर भी जाकर बीएलओ से गणना प्रपत्र के वितरण और उन्हें वापस लेने की जानकारी ली। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान लेखपाल आदित्य गंगवार आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी में बाल दिवस का किया गया आयोजन

Sat Nov 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मिलक हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी, स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय, प्राचार्या डॉ रीना दुबे एवं कोऑर्डिनेटर एल आर कुशवाहा ने चाचा नेहरू के छाया चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित […]

You May Like

Breaking News

advertisement