मिर्जापुर बना मॉडल ब्लॉक, कमजोर प्रगति पर सीएमओ सख्त


डाॅ एन आर वर्मा ने जनपद में संचालित एनसीडी स्क्रीनिंग एवं आभा कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों की सराहना की, जबकि कमजोर प्रगति वाले ब्लॉकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले इन अभियानों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि 1 अप्रैल से 13 मई 2026 तक चले एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान के तहत 25,90,761 लक्षित आबादी के सापेक्ष 5,50,094 लोगों का सीबैक सर्वे तथा 1,35,581 लोगों की पूर्ण स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के दौरान 3,393 संभावित मरीजों को चिन्हित कर उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया गया है।
आभा कार्ड अभियान की समीक्षा में सामने आया कि 46,53,125 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 26,91,367 आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 57.84 प्रतिशत है।
सीएमओ ने बताया कि मिर्जापुर ब्लॉक ने दोनों अभियानों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मॉडल ब्लॉक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यहां आभा कार्ड निर्माण में 79.39 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा फूलपुर, पल्हनी और रानी की सराय ब्लॉकों द्वारा भी लगातार बेहतर कार्य किया गया है। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, बीसीपीएम, सीएचओ, एएनएम, आशा और स्वास्थ्य टीमों की विशेष प्रशंसा की।
वहीं अहरौला, कोयलसा, अजमतगढ़, ठेकमा, महराजगंज, अतरौलिया, लालगंज और तहबरपुर ब्लॉकों की प्रगति कमजोर पाए जाने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर तक सक्रिय मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑन-द-स्पॉट आभा कार्ड निर्माण और एनसीडी स्क्रीनिंग की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की कि 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निःशुल्क एनसीडी जांच कराएं और आभा कार्ड बनवाकर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतीक यादव के निधन की सूचना से शोक की लहर

Wed May 13 , 2026
आजमगढ़।मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि प्रतीक यादव पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था।ध्रुव कुमार सिंह ने […]

You May Like

advertisement