आकाशवाणी बरेली के स्थानीय केंद्राध्यक्ष बने मिथिलेश श्रीवास्तव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बहुमुखी प्रतिभा के धनी शहीदों की धरती जिला बलिया के ग्राम लोहता तहसील रसड़ा के मूल निवासी मिथिलेश श्रीवास्तव आकाशवाणी बरेली के स्थानीय केंद्राध्यक्ष प्रसार भारती द्वारा नियुक्त किए गए हैं। मिथिलेश श्रीवास्तव हिंदी साहित्य और राजनीति विज्ञान में इलाहाबाद विश्व विद्यालय से स्नातक हैं। आपने पत्रकारिता के विभिन्न संस्थानों लोकमत, इंडिया न्यूज टी.वी., जनता टी.वी., फोकस टी.वी., दैनिक जागरण आदि में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर, न्यूज हेड आदि के रूप में अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। प्रसार भारती के प्रसारण अधिकारी के पद पर 24 अप्रैल 2015 को आपकी नियुक्ति आकाशवाणी के लखनऊ केन्द्र में हुई जहां पर आपने सभी वो विभागों से समन्वय, नाटक, रूपक, अति विशेष ओ.बी.कवरेज का कार्य किया था। आकाशवाणी बरेली में 01 सितंबर 2022 को आपका स्थानांतरण हुआ। कार्यक्रम अधिशासी के पद पर नवंबर 2025 में आपका प्रमोशन हुआ और आप केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख बनाए गए और अब स्थानीय केंद्राध्यक्ष बनाए गए हैं। इस अवसर पर सभी सहकर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शराब बापस करने से मना करने पर सेल्समैन के साथ की हाथापाई

Thu Jun 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, खरीदी शराब बापस मना करने पर कई युवकों ने सेल्समैन के साथ की मारपीट।सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी है।लेकिन वह घर से फरार है।स्थानीय थाना के गांव कुरतरा निवासी राकेश […]

You May Like

advertisement