शहीद मदन लाल ढींगडा स्मारक समिति (पंजाबी धर्मशाला) के निर्विरोध प्रधान बने विधायक अशोक अरोड़ा

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 31 मई: पंजाबी धर्मशाला के अर्जुन सभागार में शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक समिति की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राजन चावला एडवोकेट ने जानकारी दी कि आगामी 3 वर्षों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इससे पूर्व पदाधिकारियों के चुनाव हेतु निर्धारित तिथि 20 मई तक पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए नामांकन भरे गए थे। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में जहां श्री अशोक अरोड़ा को प्रधान चुना गया वहीं महासचिव के पद पर दीनानाथ अरोड़ा एडवोकेट को निर्वाचित किया। सभी चुनाव सर्वसम्मति से हुए। वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश गुलियानी और नरेंद्र ढींगरा, उप प्रधान गुलशन गाबा तथा विवेक मेहता विक्की, सचिव सोमप्रकाश सचदेवा, कोषाध्यक्ष राजेश पोपली को निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के पद पर पवन मिगलानी, संजय कौशल, रामस्वरूप चोपड़ा, कुलवंत राय छाबड़ा एडवोकेट, कृष्ण धमीजा, गर्व बटला, बलदेव राज एडवोकेट, राकेश ढल सीए, अश्विनी अरोड़ा एडवोकेट, सतीश ललित, राजकुमार ढींगड़ा को निर्वाचित घोषित किया गया। इसी के साथ साथ डॉ एसी नागपाल, विजय सभरवाल, अविनाशी लाल अरोड़ा तथा मक्खन लाल रल्हन को समिति का संरक्षक बनाया गया।
नव निर्वाचित प्रधान अशोक अरोड़ा ने सर्व सम्मति से चुनाव संपन्न होने पर सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से समिति के कार्यों को आगे बढाया जाएगा। पंजाबी धर्मशाला के वेंकट हाल को शीघ्र ही वातानुकूलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ सभी सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह इसका पूरी कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करके समिति का विस्तार करेंगे। समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने के लिए समिति का एक सामाजिक विंग बनाया जाएगा जो कि सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देगा तथा समाज में चेतना जागृत करने का कार्य करेगा। बैठक में समिति के सैंकड़ों सदस्यों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने पर प्रधान श्री अशोक अरोड़ा तथा अन्य पदाधिकारियों का फूल माला डालकर स्वागत किया। सभा के नवनिर्वाचित महासचिव दीनानाथ अरोड़ा एडवोकेट ने सभी सदस्यों का आभार जताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा दक्षिण काली पीठ में विश्व शांति जनकल्याण के लिए गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न

Sun May 31 , 2026
पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 31 मई : श्री दक्षिणा काली पीठ धाम मॉडल टाउन में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के मार्गदर्शन एवं भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में चल रहा सप्त दिवसीय गायत्री महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति, कन्या पूजन, संतो के प्रवचन एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement