विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने आनंद धाम कुष्ट आश्रम के निर्माण हेतु भेंट किया 10 लाख का रुपए का चैक

विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने आनंद धाम कुष्ट आश्रम के निर्माण हेतु भेंट किया 10 लाख का रुपए का चैक

मेरे लिए आनंद धाम कुष्ट आश्रम के लोग भगवान की तरह : विधायक परमिंदर सिंह पिंकी

21 मार्च फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

विकास पुरुष के नाम से जाने जाने वाले विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने अपनी जन्म भूमि को कर्मभूमि में बदलने का जो निर्णय लिया है। उसी को सार्थक करने के लिए हलके में विकास की झड़ी लगा दी है।जिसके चलते हलके के हर इलाके में विकास हो रहा है। जानकारी देते हुए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि शहर के आनंद धाम कष्ट आश्रम में रहने वाले लोग भगवान के रूप से कम नही हैं। इस लिए इनकी जितनी सेवा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा की कष्ट आश्रम के लिए पंजाब सरकार द्वारा ग्रांट जारी की गई। इससे पहले भी आश्रम के बरामदे बनवाए थे और अब क्वाटर बनवाने के लिए 10 लाख की ग्रांट जारी की गई है। उन्होंने बताया कि कष्ट आश्रम के रहने वाला व्यक्ति उनके लिए भगवान की तरह है। उन्होंने कहा की कुष्ट आश्रम के लिए एक रुपए दोगे तो भगवान आपको दस लाख रुपए देगा।

पिंकी ने कहा कि कुष्ट आश्रम के लोग शहर व छावनी में पैदल घूम कर सरबत के भले की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब भी फिरोजपुर आता हूँ आनंद धाम कुष्ट आश्रम में आता हूँ क्यूंकि जिसका नाम ही आनंद हो ओर वहां पर आकर भगवान का नाम लेने से आनंद ही मिलता है। इस अवसर पर गुलशन मोंगा, राजिंदर छाबड़ा, सुरिन्द्र धवन, रिन्कू ग्रोवर, परमिंदर सिंह हांडा, ऋषी शर्मा, सतनाम सिंह, मुनीश शर्मा, कश्मीर सिंह भुल्लर, राजेश खुराना, आकिब अखतर, टीटू मल्होत्रा, मंदिप सिंह, भगवान सिंह भुल्लर के आलावा कांग्रेसी वर्कर ओर नेता मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश //रीवा सिरमौर पुलिस का चेहरा आया सामने क्राइम मीटिंग लेने के बाद दिखने लगा क्राइम मीटिंग लेने का असर

Mon Mar 22 , 2021
मध्य प्रदेश //रीवा सिरमौर पुलिस का चेहरा आया सामने क्राइम मीटिंग लेने के बाद दिखने लगा क्राइम मीटिंग लेने का असर* ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 रीवा एसपी की किरकिरी कराने से बाज नहीं आ रहे थाना प्रभारी सिरमौर थाने की पुलिस भ्रष्टाचार के मामले में हुई अब्बल […]

You May Like

advertisement