इस बार होली नहीं मनाएंगे विधायक ठुकराल

इस बार होली नहीं मनाएंगे विधायक ठुकराल
रुद्रपुर:नजूल भूमि पर मालिकाना हक नहीं मिलने पर इस बार विधायक राजकुमार ठुकराल होली नहीं मनाएंगे। विधायक ठुकराल ने प्रेस जारी एक बयान में कहा कि शहर के 15 हजार परिवारों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक प्रापत नहीं के कारण वह इस बार होली नहीं मनाएंगे। इसके अलावा उनके आवास पर इस बार होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं होगा। विधायक ने कहा कि हजारों परिवारों को दिये वचन एवं सार्वजनिक रूप से की गई अपनी प्रतिज्ञा पर वह अटल है । जब तक इन परिवारों को नजूल भूमि का मालिकाना हक नहीं मिलता,वह होली व दीपावली नहीं मनाएंगे।

डीएम रंजना राजगुरु ने दी होली की शुभकामनायें

रुद्रपुर:जिला अधिकारी रंजना राजगुरु ने रंगों के पावन पर्व होली पर्व के शुभ अवसर पर जनपद वासियो को हार्दिक शुभकामनायें दी। डीएम ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियाँ लेकर आये। उनहोंने कहा कि रंगों का यह त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है। और यह पर्व आपसी प्रेम के साथ रहने का संदेश देता है। उनहोंने कहा कि होली के इस पर्व पर रासायनिक रंगों से बचते हुए हर्बल रंगों का प्रयोग करे। उनहोंने अनुरोध करते हुए कहा कि अभी भी कोविड 19 संक्रमण का खतरा टला नहीं है । होली मनाते समय कोविड 19 की सभी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि तथा कला व संस्कृति विभाग मिलकर करेंगे संस्कृति का संरक्षण: कुलपति।

Sun Mar 28 , 2021
कुवि तथा कला व संस्कृति विभाग मिलकर करेंगे संस्कृति का संरक्षण: कुलपति। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र, 28 मार्च :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के साथ मिलकर संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इस आशय की […]

You May Like

advertisement