मैनप्रसाद के निजी भूमि पर मनरेगा की डबरी बनी आजीविका का नया साधन

कोरिया 12 दिसम्बर 2025/ कोरिया जिले की बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत केनापारा गांव में किसान मैनप्रसाद और उनका परिवार परंपरागत रूप से केवल एक फसलीय कृषि पर निर्भर थे। मैनप्रसाद की पत्नी श्रीमती तारा राजवाडे़ मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह के सदस्य के तौर पर आजीविका मिशन बिहान के समूह से जुड़ी हुई थी।  

अक्सर समय पर बारिश न होने के कारण उनकी फसलें खराब हो जाती थीं, जिससे आजीविका सुरक्षित नहीं थी। सिंचाई और घरेलू उपयोग (निस्तार) के लिए पानी की गंभीर आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए, आवेदक की मांग पर ग्राम पंचायत द्वारा एक आजीविका डबरी का प्रस्ताव जनपद पंचायत के माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत “आजीविका डबरी निर्माण कार्य“ स्वीकृति हेतु जिला कार्यालय को प्रेषित किया गया।

ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर दो लाख दस हजार की लागत से ग्राम पंचायत केनापारा को निर्माण एजेंसी बनाकर गत वित्तीय वर्ष में डबरी निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई। ग्राम पंचायत ने तत्परता दिखाते हुए डबरी निर्माण कार्य को जल्द ही पूर्ण कराया। इस परियोजना का मुख्य लक्ष्य जल संचयन के माध्यम से स्थायी आजीविका के नए साधन सृजित करना था।

इस डबरी में जल संरक्षण अंतर्गत जलभराव क्षमता लगभग 1354 घनमीटर है, जिससे पानी मई-जून के शुष्क महीनों तक उपलब्ध रहता है। इससे किसान मैनप्रसाद को अब अपनी लगभग 02 एकड़ ज़मीन की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

पानी की उपलब्धता से अब किसान एक-फसलीय कृषि की जगह रबी और खरीफ दोनों प्रकार की खेती कर रहे हैं। वे सब्जियों की विविध किस्में जैसे सफेद करेला, पीला तरबूज, ब्रोकली, शलजम, चुकंदर, गाजर, मक्का, आलू और प्याज उगा रहे हैं, जिससे उनकी पारिवारिक आय में वृद्धि हो रही है।

महिला सशक्तिकरण (मत्स्य पालन) मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आजीविका का एक नया साधन सृजित हुआ है। वे अतिरिक्त व्यवसाय के तौर पर डबरी में मत्स्य पालन का कार्य सफलतापूर्वक कर रही हैं।

मनरेगा के तहत बनी इस आजीविका डबरी ने साबित कर दिया है कि सही समय पर किया गया जल संरक्षण का कार्य ग्रामीण जीवन में कितना बड़ा परिवर्तन ला सकता है। यह सिर्फ एक गड्ढा नहीं, बल्कि उम्मीदों और स्थायी आजीविका का एक नया स्रोत बन गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केशकाल ट्रैफिक अपडेट

Fri Dec 12 , 2025
एन एच 30 मरम्मत उन्नयन कार्य   जारी  भारी वाहनों और कार व बाइक के लिए रूट निर्धारित कोंडागांव, 12 दिसंबर 2025/ नगर पंचायत केशकाल क्षेत्रांतर्गत एनएच-30 पर निर्माण कार्य जारी है, जिसके चलते नगर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। नागरिकों की सुविधा और सुचारू आवागमन के […]

You May Like

advertisement