मनरेगा संघ ने दो सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा, 15 मार्च, 2022/ छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर दो सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय अवकाश पर अधिकारी, कर्मचारी रहे। जिला इकाई जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष श्री विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि दो सूत्री मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि 14 मार्च को महात्मा गांधी नरेगा के अधिकारी, कर्मचारियों  ने एक दिवसीय अवकाश लेकर लिया। दो सूत्रीय मांगों में चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण करने, दूसरा नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1996 के साथ पंचायतकर्मी नियमावती लागू करने की मांग की गई।
इसके साथ ही विगत चार-पांच माह से मनरेगा कर्मियों का वेतन भुगतान एवं विगत तीन वर्षो से वेतनवृद्धि लंबित है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कार्यकारणी एवं जनपद पंचायत कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। इसके पूर्व महात्मा गांधी नरेगा जिला कार्यकारणी का गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से श्री विजयेन्द्र सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया।

दिनांक 14/03/2022             अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ
जिला इकाई जांजगीर-चांपा

आदरणीय संपादक/ब्यूरो/न्यूज हेड
कृपया अपने लोकप्रिय समाचार पत्र एवं
न्यूज चैनल में स्थान देने का कष्ट करें।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’’ ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला एवं स्लोगन स्पर्धा संपन्न, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Tue Mar 15 , 2022
 जांजगीर-चांपा, 15 मार्च, 2022/ क्रेडा एवं बी. ई. ई. के द्वारा गत 14  से 31 दिसंबर  तक ऊर्जा संरक्षण व ऊर्जा दक्षता विषय पर जिला स्तरीय चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन जिले के विभिन्न स्कूल स्तर पर किया गया। स्पर्धा में जिले की छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement