अयोध्या:छेड़खानी का विरोध करने पर मनरेगा मजदूर को लाठियों से पीटा

आई गंभीर चोटें। हाथ पैर में हुए कई फ्रैक्चर।

कार्यवाही ना होने पर मनरेगा मजदूर करेंगे हड़ताल

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

मिल्कीपुर- अयोध्या। थाना कोतवाली इनायतनगर अंतर्गत खजूरी मिर्जापुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मनरेगा की मजदूरी पर जा रहे मजदूर को दबंग युवक ने लाठियों से जमकर पीटा। मरणासन्न अवस्था में उसे सीएचसी मिल्कीपुर में कराया गया भर्ती। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनरेगा मजदूर के शरीर में हुए कई फ्रैक्चर।

पीड़ित मजदूर हरीराम प्रजापति पुत्र जयपाल ने आरोप लगाया कि मनबढ़ युवक पप्पू पांडे आए दिन शौच को जाते समय उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी व गलत कार्य करता था।जिसका विरोध करने के कारण दबंग युवक ने लाठी से मारपीट कर मरणासन्न करते हुए उसका हाथ पैर तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर मनरेगा मजदूरों ने मनबढ़ युवक पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है  कहाकि अगर कार्यवाही ना हुई तो सभी मजदूर मनरेगा का कार्य बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਮਿਸ਼ਨ ਫਤਹਿ : ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਮੋਗਾ ਨੇ ਅੱਜ ਤੱਕ 1 ਲੱਖ 68 ਹਜ਼ਾਰ 210 ਸੈਂਪਲ ਇਕੱਤਰ ਕਰਕੇ ਜਾਂਚ ਲਈ ਭੇਜੇ-ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ

Thu Jul 1 , 2021
ਮੋਗਾ, 1 ਜੁਲਾਈ: [ ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ]:=ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਕਰੋਨਾ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਕਰੋਨਾ ਦੇ ਅੱਜ 617 ਸੈਂਪਲ ਇਕੱਤਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿੱਚ 34 ਕਰੋਨਾ ਦੇ ਐਕਟਿਵ ਮਰੀਜ਼ ਹਨ।ਉਨ੍ਹਾਂ […]

You May Like

advertisement