अयोध्या:सैकड़ों की संख्या में ब्लॉक बीकापुर पर मनरेगा कर्मचारियों ने दिया धरना प्रदर्शन

मांगे ना पूरी होने पर दिया कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

मनरेगा कर्मचारी 19 जुलाई को जनपद मुख्यालय और 26 जुलाई को लखनऊ मुख्यालय पर हजारों की संख्या में करेंगे कुच।

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

 अगली खबर यूपी के जनपद अयोध्या से हैं। बताते चलें मनरेगा कर्मियों को जेम पोर्टल में शामिल करने और ग्राम पंचायतों में महिला मेट का चयन करने पर मनरेगा कर्मियों ने आज ब्लॉक बीकापुर के प्रांगण में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा की संख्या में ग्राम रोजगार सेवक समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव बीकापुर को अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। 

  मीडियाकर्मियों से बातचीत करने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा यदि हमारी मांगों को सरकार संज्ञान में नहीं लेती है तो हम लोग कार्य का बहिष्कार करते हुए अनावरत धरने पर बैठ जाएंगे। धरने को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा शासन का यह एक तुगलकी फरमान केवल मनरेगा कर्मियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है।उन्होंने कहा यदि यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो आने वाले 19 जुलाई को जनपद मुख्यालय पर और 26 जुलाई को लखनऊ मुख्यालय पर हमारा संगठन हजारों की संख्या में धरना प्रदर्शन करेगा। और उन्होंने यह भी कहा की धरना प्रदर्शन के दौरान कोई घटना घटती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। 

  इस दौरान धरने पर बैठे मनरेगा कर्मचारी संघ के संरक्षक उमेश यादव ने बताया कि विगत 14 वर्षों से मनरेगा के कर्मचारी अल्प मानदेय के आधार पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार मनरेगा कर्मचारियों का शोषण ही नहीं कर रही है बल्कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ भी कर रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :नगर पंचायत की उदासीनता से हो रही जल की बर्बादी

Wed Jul 14 , 2021
 मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या अयोध्या जनपद के बीकापुर नगर पंचायत की लापरवाही और उदासीनता के कारण सैकड़ों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। बीकापुर नगर पंचायत के तेंदुआ माफी वार्ड संख्या तीन में कुछ जगहों पर लोगों को पानी कि आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत द्वारा पानी […]

You May Like

Breaking News

advertisement