श्रमिक दिवस पर पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज़ में मॉकड्रिल आयोजित

महासमुंद, 01 मई 2026/ औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, महासमुंद में श्रमिक दिवस के अवसर पर कर्मकारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।मॉकड्रिल में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्रीमती दिशा शुक्ला, सुरक्षा अधिकारी श्री दिलीप ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कारखाने में आग लगने जैसी आपात स्थिति से बचाव एवं नियंत्रण के लिए फायर टीम, बचाव दल, मेडिकल टीम तथा अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सुरक्षा अभ्यास के दौरान बचाव दल द्वारा सुरक्षा उपकरणों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का उपयोग करते हुए अग्नि दुर्घटना पर नियंत्रण करने का प्रदर्शन किया गया। साथ ही आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, समन्वय एवं सुरक्षा मानकों के पालन की जानकारी भी दी गई।औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से मॉकड्रिल के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कारखाना प्रबंधन को नियमित रूप से मॉकड्रिल आयोजित करने तथा फायर एवं अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत जांच एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशासन तिहार-2026

Fri May 1 , 2026
4 मई से प्रारंभ होगा जन समस्या निवारण शिविर क्लस्टर वार विशेष थीम पर आधारित होगा जन समस्या निवारण शिविर मोहला 01 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण एवं विभिन्न योजनाओं के तहत […]

You May Like

advertisement