लखनऊ:गाँधी और शास्त्री के रास्ते पर चल रहे हैं मोदी और योगी – यशवंत सिंह

गाँधी और शास्त्री के रास्ते पर चल रहे हैं मोदी और योगी – यशवंत सिंह

देश और प्रदेश को विकास पथ से भटकाने के लिए संघर्ष कर रहा है विपक्ष, नहीं मिलेगी सफलता – विधानपरिषद सदस्य

लखनऊ। लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी श्री आदित्यनाथ ही इस समय राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के रास्ते पर चल रहे हैं। इसकी वजह से सकल विश्व में भारत का मान बढ़ा है और भारत में उत्तर प्रदेश का। उन्होंने कहा है कि आज दुनियाँ की कोई भी ताकत भारत की ओर तिरक्षी निगाह से देखने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश में बीमारू प्रदेश के रूप में नहीं, उत्तम प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है।

शनिवार को चन्द्रशेखर चबूतरा, दारुलशफा पर आयोजित जयंती समारोह में महात्मा गाँधी और जय जवान जय किसान के प्रणेता पूर्व प्रधानमन्त्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी की वजह से इस समय देश विकट चुनौती से जूझ रहा है। इस समय हम सभी का दायित्व है कि हम देश को इस संकट से उबाराने में अपना सर्वोत्तम योगदान दें। उन्होंने अफसोस जताया कि विपक्ष ऐसा नहीं कर रहा है। वह
इस संकट काल में भी देश और प्रदेश को विकास पथ से भटकाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि विपक्ष की इस निगेटिव भूमिका से देश प्रदेश का नुकसान तो हो ही रहा है, इससे विपक्ष का भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष का यही रवैया रहा तो उसे देश अपना पता तलाशना मुश्किल होगा।

इस अवसर पर सर्वश्री राघवेंद्र त्रिपाठी,श्री धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव,श्री अरूण कुमार सिंह,श्री अमित प्रजापति,श्री संजय गुप्ता, श्री चंचल चौबे,श्री पप्पू पाल और श्री विजय उपाध्याय ने भी राष्ट्रपिता गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र श्रद्धासुमन अर्पित किया और कहा कि बापू और शास्त्री के रास्ते पर चलकर ही भारत फिर से विश्वगुरु का दर्जा हासिल कर सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

""कोई भी देश आत्मसम्मान के साथ तभी खड़ा हो सकता जब उसका कृषि तथा खाद्यान उत्पादन में आत्मनिर्भरता हो!!लालबहादुर शास्त्री जी"

Sat Oct 2 , 2021
” !! कृषि आत्मनिर्भरता औऱ कृषि विकास”!!” !!योगदान एवं आत्मसम्मान ” डॉ शास्त्री जी।!! प्रस्तावना:- कृषि जीवन का आधार हैं! अर्थात कृषि के बिना जीवन की सफल कल्पना मात्र नही की जा सकती हैं!भारत देश प्राचीन काल से ही ऋषि औऱ कृषि परंपरा का देश माना जाता हैं!! कृषि का […]

You May Like

advertisement