मोहड़ी के नये सरपंच ने की डा.एच.एस. गिल से मुलाकात

मोहड़ी के नये सरपंच ने की डा.एच.एस. गिल से मुलाकात।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गांव मोहड़ी को मिलती रहेंगी निम्र खर्चे पर स्वास्थ्य सेवाएं : डा. गिल।

अंबाला आदेश : सोमवार को गांव मोहड़ी से लगातार दूसरी बार सरपंच बने सुखदीप सिंह ने आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा.एच.एस. गिल से मुलाकात की। डा. एच.एस. गिल ने नवचयनित सरपंच सुखदीप सिंह का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि आदेश अस्प्ताल की ओर से गांव मोहड़ी को पहले की तरह निम्र खर्चे पर चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहेंगी। उन्होंने सुखदीप सिंह को गांव में शांति व सौहार्द का माहौल कायम रखते हुए समान रूप से गांव विकास करने के लिए प्रेरित किया। नये सरपंच सुखदीप सिंह ने कहा कि वह आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच.एस. गिल के सदैव ऋणि रहेंगे क्योंकि इस अस्पताल की ओर से समय-समय पर गांव मोहड़ी के साथ-साथ शाहाबाद – अंबाला, लाडवा साथ लगते सभी शहरों व गांवों में नि:शुल्क मैडिकल शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देते हैं। इस अवसर पर डा. गुणतास गिल, डा. सौराभ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मोहड़ी के नये सरपंच डा.एच.एस. गिल से मुलाकात सरपंच सुखदीप सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रान्त स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र रहे अव्वल

Mon Nov 14 , 2022
प्रान्त स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र रहे अव्वल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 14 नवम्बर : भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर की प्रान्त स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ वर्ग के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement