मोहनलाल बडौली, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा हरियाणा दिल्ली जीत पर जलेबी वाला जश्न

मोहनलाल बडौली, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा हरियाणा दिल्ली जीत पर जलेबी वाला जश्न।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कट्टर बेईमान केजरीवाल को जनता ने सिखाया सबक : मोहनलाल।
दिल्ली ने झूठ और भ्रष्टाचार की दूकान को लगाया ताला : मोहनलाल बडौली।
दिल्ली भाजपा पर हुई फ़िदा, ’आप’ दा हुई विदा : मोहनलाल बडौली।
दिल्ली, 8 फरवरी : दिल्ली में 27 साल बाद हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने अपने कार्यकर्ताओं संग जलेबी खाकर इस जीत का जश्न मनाया है। दिल्ली में भाजपा की इस भव्य जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहनलाल बडौली ने कहा कि दिल्ली में आपदा का अंत हुआ है और 27 साल भाजपा की दिल्ली में सरकार बनी है इसके लिए उन्होंने दिल्ली और हरियाणा की जनता का आभार जताया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की भ्रष्ट और झूठ की राजनीति को करारा जवाब दिया है और भाजपा पर विश्वास जताया है। बडौली ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया और केजरीवाल की झूठ और भ्रष्ठाचार की राजनीति की दूकान पर ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर साफ़ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। कार्यकर्ताओं संग ख़ुशी मनाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने इसे दिल्ली के साथ साथ हरियाणा की भी जीत बताया और कहा कि केजरीवाल ने यमुना माई का अपमान किया और हरियाणा वालों पर अनर्गल आरोप लगाकर गन्दी राजनीति की, जिसका मुंहतोड़ जवाब अब दिल्ली की जनता ने दिया है। साथ ही, मोहनलाल बडौली ने कहा कि जिस दिन दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान हुआ था उसी दिन उन्हीने भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली में इस बार कमल खिलेगा, उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में भी मतदान 5 तारीख को हुए और नतीजे 8 तारीख को घोषित हुए थे और दिल्ली चुनाव के लिए भी ये ही तारीखें थी इसलिए उन्हें पहले से विश्वास था कि इस बार दिल्ली में ‘आप’ दा जाएगी और भाजपा आएगी।