गोठान की नियमित रूप से करें मॉनीटरिंग, बनाएं मल्टीएक्टिविटी सेंटर

जांजगीर-चांपा, 15 मार्च,2022/ सोमवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की बैठक लेकर गोठान की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए और गोठान में बनने वाले सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने कहा।
जिपं सीईओ ने कहा कि जिले में बनाई जा रही गोठानों में गोबर की खरीदी करने के बाद उसे व्यवस्थित तरीके से रखा जाए और नियमित रूप से वर्मी कम्पोस्ट टैंक में तैयार कराया जाए। वर्मी कम्पोस्ट तैयार होने के बाद उसकी पैकेजिंग कराई जाए। सोसायटी के माध्यम से उसके विक्रय की व्यवस्था की जाए और इस कार्य में समूहों का भुगतान समय सीमा में किया जाए। गोबर बेचने वाले हितग्राही के खाते में पैसे पहुंचने के बाद उसकी पुष्टि कराएं। उन्होंने कहा कि गोठान में पानी टंकी, वर्मी टैंक, मुर्गी शेड, बकरी शेड, मछलीपालन के लिए डबरी निर्माण, मशरूम शेड जैसे निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारागाह में मक्का को लगाया जाए। इसके अलावा गोठान में गायों के लिए पर्याप्त पैरा, पानी एवं छावं की व्यवस्था की जाए। बैठक में जिला पंचायत अधिकारी, समस्त जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।
महिला समूहों को प्रशिक्षण
गोठान में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, बाड़ी विकास, मुर्गीपालन, बकरीपालन, मछलीपालन, मशरूम उत्पादन, फिनाइल, सर्फ, दोना पत्तल, मसाला, राइस मिल, जूट, साबुन बनाना, शेम्पू, सैनेटरी, अगरबत्ती, फ्लाइस एश आदि गतिविधियों से जुड़ी महिलाओं के लिए विटनरी, हार्टिकल्चर, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, आरसेटी आदि के माध्यम से बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोठान में मल्टी एक्टिविटी सेेंटर के माध्यम से इन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
जनपद स्तर पर 15 से रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता
रामायण मंडलियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रैल को आयोजित किया जाना है। जिपं सीईओ ने बैठक में कहा कि 15 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तरीय मंडलीय प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद। जनपद पंचायत स्तरीय 15 मार्च से 31 मार्च तक किया जाना है, जिसकी तैयारियां पूरी की जाएं और प्रतियोगिता के बाद जानकारी भेजी जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जानकारी दी जाए।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा अकादमी छुपी प्रतिभा को सामने लाने का कार्य कर रहा है- पटेल जॉजगीर

Tue Mar 15 , 2022
जांजगीर-चांपा,15 मार्च,2022/ शिक्षक साथियो द्वारा शिक्षक व विद्यार्थियो के सर्वागिण विकास के लिये कार्य करने वाली बहुआयामी संस्था शिक्षक कला व साहित्य अकादमी सक्ती़ द्वारा शपथ ग्रहण एवं नारी प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन सामुदायिक भवन सक्ती में हुआ। नारी और पुरूष एक दुसरे के बिना अधुरा है नारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement