मानसून के मौसम की हो रही है विदाई,मौसम के तापमान में परिवर्तन शुरू

मानसून के मौसम की हो रही है विदाई,मौसम के तापमान में परिवर्तन शुरू।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 27 सितम्बर : मानसून के मौसम की विदाई चल रही है तो तापमान में भी परिवर्तन देखा जा रहा है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी अनुसार बताया कि हरियाणा में मानसून की विदाई है तो मानसून में 26 जून से लेकर 27 सितम्बर तक मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों अनुसार कुल 455.6 मिलीमीटर बरसात हुई है जो सामान्य 428.7 मिलीमीटर से 6 प्रतिशत अधिक दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि इन आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में राज्य के आधे से अधिक जिलों में मानसून की बरसात में कमी दर्ज की गई है। इस दौरान अगस्त व सितबर महीने में विशेषकर पश्चिमी हरियाणा के जिलों में ना के बराबर बरसात दर्ज हुई है। जबकि इस बार बाढ़ के कारण काफी किसानों की फसलों को नुकसान के भी समाचार हैं।
डा. सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि जो किसान मौसम की परिवर्तनशीलता के अनुसार नई सब्जी तथा अन्य फसलों की बुआई की तैयारी कर रहे हैं वे कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि अधिकारियों से परामर्श अवश्य करें।
डा. सिंह ने मौसम के पूर्वानुमान के बारे में बताया कि हरियाणा में अब मानसून की वापसी की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। जिसमें राज्य के ऊपर एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाओं में बदलाव अर्थात पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इस से राज्य में 2 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क संभावित है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन व रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
जानकारी देते हुए डा. सी. बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: वाहन चोरी की तीन घटनाओं का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा,

Wed Sep 27 , 2023
वी वी न्यूज 2 विक्रम 1 मोटर साइकिल बरामद देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस अपराधियों पर नकेल कस रहीं हैं। दून पुलिस ने वाहन चोरी की 03 घटनाओं का 24 घंटे के अन्दर खुलासा करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement